इन 10 देशों में रहने वाले भारतीय जल्द कर सकेंगे UPI पेमेंट्स

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने बताया कि इंटरनेशनल मोबाइल नंबर्स के साथ NRE/NRO जैसे एकाउंट्स से UPI ट्रांजैक्शंस की जा सकेंगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 जनवरी 2023 16:24 IST
ख़ास बातें
  • इससे विदेश में पढ़ने वाले छात्रों और अन्य लोगों को मदद मिलेगी
  • UPI पेमेंट्स ने दिसंबर में 12.82 लाख करोड़ रुपये के साथ रिकॉर्ड बनाया है
  • नवंबर में UPI पेमेंट्स 11.90 लाख करोड़ रुपये की थी
देश में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) को सफलता मिलने के बाद विदेश में भी भारतीयों के लिए यह सुविधा शुरू की जा रही है। गैर-प्रवासी भारतीय (NRI) को जल्द ही 10 देशों में अपने भारत के मोबाइल नंबर के इस्तेमाल के बिना ट्रांजैक्शंस के लिए UPI सर्विसेज को एक्सेस कर सकेंगे। 

इन देशों में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, हांगकांग, कतर, सउदी अरब, कनाडा, ओमान और ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ( NPCI) ने बताया कि इंटरनेशनल मोबाइल नंबर्स के साथ NRE/NRO जैसे एकाउंट्स से UPI ट्रांजैक्शंस की जा सकेंगी। यह सुविधा अप्रैल के अंत तक शुरू हो सकती है। इससे विदेश में पढ़ने वाले छात्रों और अन्य लोगों को मदद मिलेगी। बैंकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि ऐसे एकाउंट्स को फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) रेगुलेशंस के तहत अनुमति है और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के दिशानिर्देशों का पालन करते हैं।
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली कैबिनेट की एक कमेटी ने RuPay डेबिट कार्ड्स और कम वैल्यू वाली BHIM-UPI ट्रांजैक्शंस को बढ़ावा देने के लिए 2,600 करोड़ रुपये की एक स्कीम को स्वीकृति दी है। UPI पेमेंट्स ने दिसंबर में 12.82 लाख करोड़ रुपये के साथ रिकॉर्ड हाई पर पहुंची हैं। पिछले महीने इस प्लेटफॉर्म पर लगभग 782 करोड़ ट्रांजैक्शंस हुई। नवंबर में UPI पेमेंट्स 11.90 लाख करोड़ रुपये की थी। इससे पहले अक्टूबर में UPI के जरिए पेमेंट्स ने 12 लाख करोड़ रुपये को पार किया था।  

डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज ने एक ट्वीट कर बताया, "देश में डिजिटल पेमेंट में बदलाव लाने में UPI ने बड़ा योगदान दिया है। दिसंबर में 12.82 लाख करोड़ रुपये की लगभग 782 करोड़ ट्रांजैक्शंस हुई हैं।" UPI एक रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम है जिससे एक बैंक से दूसरे में ट्रांजैक्शंस की जा सकती हैं। ये ट्रांजैक्शन मोबाइल के जरिए आसानी से होती हैं। इसमें कोई चार्ज नहीं देना होता। पेमेंट का यह जरिया लगातार बढ़ रहा है और इसमें 381 बैंक शामिल हैं। फाइनेंशियल इनक्लूजन को आगे बढ़ाने में भी UPI से काफी मदद मिल रही है। हाल ही में NPCI ने बताया था कि RBI के निर्देश के अनुसार RuPay क्रेडिट कार्ड पर 2,000 रुपये तक की ट्रांजैक्शंस पर चार्ज नहीं लगेगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.