डेटा की बड़ी चोरी में 16 अरब लॉगिन डिटेल्स हुई लीक, Apple और गूगल के यूजर्स के लिए खतरा

ऐसी आशंका है कि इन हैकर्स ने संवेदनशील डेटा की चोरी के लिए इंफोस्टीलर लॉग्स का इस्तेमाल किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 जून 2025 15:12 IST
ख़ास बातें
  • इसे डेटा की चोरी के सबसे बड़े मामलों में से एक बताया जा रहा है
  • इससे Apple और Google सहित बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों पर असर पड़ा है
  • इस मामले में हैकर्स ने लगभग 30 डेटासेट्स में सेंध लगाई है

यह आशंका है कि इन हैकर्स ने संवेदनशील डेटा चुराने के लिए इंफोस्टीलर लॉग्स का इस्तेमाल किया है

सायबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने डेटा की एक बड़ी चोरी का मामला पकड़ा है। इसमें लगभग 16 अरब लॉगिन डिटेल्स लीक होने की आशंका है। इसे डेटा की चोरी के सबसे बड़े मामलों में से एक बताया जा रहा है। इससे Apple और Google सहित बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों के साथ ही कई देशों की सरकारी वेबसाइट्स पर असर पड़ा है। 

डेटा की इस चोरी से पर्सनल डिटेल्स तक हैकर्स की पहुंच का खतरा है, जिसका इस्तेमाल एकाउंट्स पर कंट्रोल करने, आइडेंटिटी की चोरी और फिशिंग अटैक्स के लिए किया जा सकता है। CyberNews की एक रिपोर्ट के अनुसार, लीक हुए डेटाबेस में अधिकतर डेटा में क्रेडेंशियल स्टफिंग सेट्स, स्टीलर मैलवेयर और रीपैकेज्ड लीक्स से इनफॉर्मेशन शामिल है। सायरबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने बताया है कि इस वर्ष की शुरुआत से उन्होंने ऐसे 30 डेटासेट्स का पता लगाया है जिनमें हैकर्स ने सेंध लगाई थी। इनमें से प्रत्येक डेटासेट में लाखों से लेकर लगभग 3.5 अरब रिकॉर्ड्स शामिल हैं। इससे यह संख्या लगभग 16 अरब रिकॉर्ड्स की होती है जो अभी तक पता चली है। 

ऐसी आशंका है कि इन हैकर्स ने संवेदनशील डेटा की चोरी के लिए इंफोस्टीलर लॉग्स का इस्तेमाल किया है। इसका असर केवल एक कंपनी, सेक्टर या देश पर नहीं पड़ा है। इससे Apple, Google, Facebook और Telegram जैसी कुछ बड़ी कंपनियों को नुकसान हो सकता है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि डेटा की इस चोरी से कॉरपोरेट प्लेटफॉर्म्स, सोशल मीडिया कंपनियों, डिवेलपर पोर्टल्स, VPNs और विभिन्न देशों की सरकार से जुड़ी सर्विसेज पर असर पड़ा है। इसके साथ ही इस रिपोर्ट में कहा गया है कि एक डेटासेट को छोड़कर डेटा की इससे पहले हुई हैकिंग में किसी भी डेटासेट में सेंध नहीं लगी थी। इसका मतलब है कि डेटा की इस हैकिंग में चुराया गया अधिकतर डेटा नया है। 

लीक हुए डेटा का एक उपयुक्त स्ट्रक्चर था। इसमें URL के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल्स और पासवर्ड था। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि यह डेटा को चुराने के लिए हैकर्स के इस्तेमाल का एक सामान्य तरीका है। डेटा की इस चोरी में सबसे कम इनफॉर्मेशन वाले डेटासेट में 1.6 करोड़ से अधिक रिकॉर्ड थे और सबसे बड़े डेटासेट में 3.5 अरब से अधिक रिकॉर्ड शामिल थे। इसमें सायबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने मैसेजिंग ऐप Telegram से जुड़ा एक डेटासेट पाया है जिसमें लगभग 6 करोड़ रिकॉर्ड्स थे। 
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  5. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  6. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  7. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  8. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  9. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  10. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.