• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • भारत में इस साल इंटरनेट ग्राहकों की संख्या होगी 50 करोड़ के पार: रविशंकर प्रसाद

भारत में इस साल इंटरनेट ग्राहकों की संख्या होगी 50 करोड़ के पार: रविशंकर प्रसाद

भारत में इस साल इंटरनेट ग्राहकों की संख्या होगी 50 करोड़ के पार: रविशंकर प्रसाद
विज्ञापन
दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने बुधवार को कहा कि देश में इंटरनेट ग्राहकों की संख्या इस साल 50 करोड़ पहुंच सकती है।

डिजिटल देश ड्राइव 2.0 की शुरूआत करते हुए प्रसाद ने कहा, ‘‘भारत में इंटरनेट उपयोग करने वालों की संख्या बढ़कर करीब 40 करोड़ पहुंच गयी है। अगर हम ट्राई के आंकड़ें को देखे तो यह 33.2 करोड़ के आसपास है। सेवा प्रदाताओं के अनुसार यह संख्या 40.2 करोड़ पहुंच गयी है। 2017 तक इनकी संख्या 50 करोड़ होगी। मुझे लगता है कि यह इसी साल हो सकता है।'' उन्होंने कहा कि भारत में मोबाइल ग्राहकों की संख्या 100 करोड़ के पार पहुंच गयी है।

लोकसभा में उनके द्वारा पेश आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार फरवरी के अंत में जीएसएम प्रौद्योगिकी आधारित मोबाइल ग्राहकों की संख्या 98.2 करोड़ हो गयी जबकि सीडीएमए नेटवर्क पर ग्राहकों की संख्या 4.45 करोड़ थी।

प्रसाद ने कहा, ‘‘आईटी और संचार मंत्री बनने के बाद मुझे वास्तव में एक अलग भारत का अनुभव हुआ। भारत बड़ी डिजिटल क्रांति के मुहाने पर है। भारतीय पहले प्रौद्योगिकी को देखते हैं, उसके बाद प्रौद्योगिकी अपनाते हैं और तब वे उसका लाभ उठाते हैं और इस प्रक्रिया में सशक्त होते हैं।'' डिजिटल देश 2.0 व्याख्यात्मक कहानी की पुस्तक है। इसमें लघु भारतीय कंपनियों के बारे में बताया गया है जो अपने कारोबार को नया रूप देने के लिये इंटरनेट का उपयोग कर रही हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Digital India, India, Internet
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
  2. भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
  4. Airtel मात्र ₹200 में दे रहा 30GB डाटा और Amazon Prime, Zee5, JioHotstar जैसे 19 ओटीटी का एक्सेस
  5. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  6. आपकी कार कहां गई है या नहीं, FASTag स्टेटमेंट से करें पता, ऐसे करें डाउनलोड
  7. भारत में अचानक बंद हुए कई WhatsApp अकाउंट, सोशल मीडिया पर उमड़ी भीड़; Meta ने बताई वजह
  8. Oppo A7 Pro Max हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. iQOO Z11 में मिलेगा नया डिजाइन, 2 कलर के ऑप्शन
  10. Lava Probuds Xplore 25° भारत में लॉन्च, ₹2 हजार में डिस्प्ले वाले TWS ईयरबड्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »