Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक

जोमेटो के को-फाउंडर का सिर पर पहने जाने वाला वियरेबल डिवाइस Temple अब प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है।

Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक

Photo Credit: Temple

Temple एक सिर/माथे पर पहने जाने वाला वियरेबल डिवाइस है।

ख़ास बातें
  • Temple डिवाइस प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया गया है।
  • Temple डिवाइस की शुरुआती कीमत ₹85,000 तय की गई है।
  • Temple एक सिर/माथे पर पहने जाने वाला वियरेबल डिवाइस है।
विज्ञापन

Zomato के को-फाउंडर दीपिंदर गोयल का नया Temple डिवाइस आखिरकार लंबे इंतजार के बाद प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने इस सिर पर पहने जाने वाले वियरेबल की कीमत का खुलासा भी कर दिया गया है। अगर आप इसे खरीदने का विचार कर रहे हैं तो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से जाकर इसे प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। यह डिवाइस 6 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल न्यूजीलैंड में प्रैक्टिस के दौरान इसे माथे पर पहने हुए नजर आए थे। आइए Temple डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Temple डिवाइस कैसे करें प्री-ऑर्डर

Temple की शुरुआती कीमत ₹85,000 तय की गई है। कीमत में सभी ऐप फीचर्स के लिए लाइफटाइम सब्सक्रिप्शन शामिल है। Temple केयर शामिल है, जिससे न्यूनतम फीस के साथ डिवाइस रिप्लेसमेंट हो सकता है। डिवाइस के साथ पर्सनल ऑनबोर्डिंग, ग्रिप्स की लाइफटाइम सप्लाई, चार्जिंग पोड और टेम्पल डिवाइस शामिल है। अगर आप Temple डिवाइस प्री-ऑर्डर करने का सोच रहे हैं तो आपको Temple की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां पर आप इस डिवाइस के कलर विकल्प जैसे कि ट्रू गोल्ड, रोज गोल्ड, डार्क मिरर, डीप ब्लू,रियल जेड और पर्पल फंक में से चयन कर सकते हैं। करीबन 3 महीनों में इस डिवाइस की डिलीवरी होगी। डिलीवरी होने से पहले प्री-ऑर्डर को कैंसल किया जा सकता है।

Temple की खासियतें

Temple एक सिर/माथे पर पहने जाने वाला वियरेबल डिवाइस है। इस न्यूरो वियरेबल डिवाइस के जरिए मस्तिष्क के ब्लड फ्लो का पता लगाया जाता है। इसके जरिए इंसानों को व्यायाम, मेडिटेशन, नींद और अन्य कंडीशन के दौरान ज्यादा बेहतर गाइडेंस मिलता है। इस डिवाइस में पीपीजी सेंसर है जो कि डाटा प्रदान करता है। यह डिवाइस काफी स्लिम है, जिसके चलते इसे दिन भर आसानी से पहना जा सकता है और आखों पर चश्मा भी पहना जा सकता है। इस डिवाइस में ब्रेनफ्लो नाम की टेक्नोलॉजी है जो कि शरीर में होने वाले बदलावों के दौरान दिमाग के ब्लड फ्लो से जुड़े सिग्नल की ट्रैकिंग करती है। 

Temple अन्य किसी वियरबेल से विपरीत सिर्फ एक्टिविटी लेवल को ट्रैक नहीं करता है बल्कि शरीर और दिमाग के कार्य करने के तरीके को चेक करता है। कंपनी दावा करती है कि Temple डिवाइस 24x7 पहना जा सकता है और यह सुरक्षित रहता है। वैसे तो ज्यादातर डाटा ट्रांसमिशन बंद रहता है। वहीं ऑन होने पर भी Temple बहुत कम रेडियो पावर पर ऑपरेट होता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  4. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  5. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  6. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  7. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  9. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  10. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »