Hero MotoCorp की सेल्स 26 प्रतिशत बढ़ी, फेस्टिव सीजन में मजबूत डिमांड

देश में कंपनी ने 5,59,766 यूनिट्स बेची हैं। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह बिक्री 4,42,825 यूनिट्स की थी

Hero MotoCorp की सेल्स 26 प्रतिशत बढ़ी, फेस्टिव सीजन में मजबूत डिमांड

पिछले महीने कंपनी ने मोटरसाइकिल्स की 5,29,341 यूनिट्स बेची हैं

ख़ास बातें
  • पिछले महीने कंपनी के स्कूटर्स की बिक्री 45,589 यूनिट्स थी
  • कंपनी ने अक्टूबर में 15,164 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया है
  • X440 की मैन्युफैक्चरिंग हीरो मोटोकॉर्प की फैक्टरी में की जा रही है
विज्ञापन
बड़ी टू-व्हीलर मेकर्स में से एक Hero MotoCorp की अक्टूबर में सेल्स 5,74,930 यूनिट्स की रही। यह पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। पिछले महीने कंपनी ने मोटरसाइकिल्स की 5,29,341 यूनिट्स बेची हैं। इसके स्कूटर्स की बिक्री 45,589 यूनिट्स की थी। 

देश में कंपनी ने 5,59,766 यूनिट्स बेची हैं। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह बिक्री 4,42,825 यूनिट्स की थी। कंपनी ने अक्टूबर में 15,164 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया है। हीरो मोटोकॉर्प ने Harley-Davidson के साथ पार्टनरशिप में बनाई गई पहली मोटरसाइकिल X440 की डिलीवरी भी शुरू कर दी है। इसकी 1,000 यूनिट्स  की बिक्री कंपनी की 100 डीलरशिप पर की गई है। X440 की मैन्युफैक्चरिंग हीरो मोटोकॉर्प की राजस्थान के नीमराना की फैक्टरी में की जा रही है। कंपनी ने इसके लिए नई बुकिंग भी शुरू की है। इस मोटरसाइकिल को तीन वेरिएंट्स - Denim, Vivid और S में बेचा जा रहा है। इनके प्राइसेज 2,39,500 रुपये से 2,79,500 रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। 

यह हार्ले डेविडसन की सबसे अफोर्डेबल मोटरसाइकिल है। कंपनी को इसके लिए 25,000 से अधिक बुकिंग मिली हैं। इसकी बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए हीरो मोटोकॉर्प इसकी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाएगी। इस मोटरसाइकिल का डिजाइन विशेषतौर पर देश की स्थितियों के अनुसार बनाया गया है। X440 में राउंड हेडलैम्प, LED लाइटिंग और LCD इंस्ट्रूमेंट कंट्रोल दिया गया है। इसमें हाल ही में डिवेलप किया गया 398 cc सिंगल सिलेंडर और एयर कूल्ड मोटर है, जिससे 27 bhp की पावर और 38 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट होता है। इसके साथ ही सिक्स स्पीड गियरबॉक्स, इनवर्टेड फ्रंट फोर्क्स और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर हैं। 

हाल ही में हीरो मोटोकॉर्प ने Karizma XMR को लॉन्च किया था। कंपनी ने इस लोकप्रिय मोटरसाइकिल को नए डिजाइन के साथ दोबारा पेश किया है। नई करिज्मा में 210 सीसी का इंजन दिया गया है। इसका प्राइस 1,82,900 रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसमें 210cc 4V का लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है जो 25.5Ps की पावर और 20.4Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस मोटरसाइकिल को Iconic Yellow, Matte Red और Phantom Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एलसीडी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, स्लिप एंड असिस्ट जैसे फीचर्स हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  5. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  6. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  7. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  8. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  10. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »