सड़कों पर अप्रैल से नहीं चलेंगे 15 वर्ष से पुराने सरकारी व्हीकल्स

इन व्हीकल्स में 15 वर्ष से पुरानी ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशंस और पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स की बसें भी शामिल होंगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 जनवरी 2023 22:09 IST
ख़ास बातें
  • इन व्हीकल्स को स्क्रैप किया जाएगा
  • इनकी जगह ऑल्टरनेटिव फ्यूल का इस्तेमाल करने वाले नए व्हीकल्स लेंगे
  • देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री बढ़ रही है

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री बढ़ रही है

केंद्र और राज्य सरकारों के 15 वर्ष से अधिक पुराने नौ लाख से अधिक व्हीकल्स 1 अप्रैल से सड़कों से हट जाएंगे। इनकी जगह नए वाहन लेंगे। इनमें 15 वर्ष से पुरानी ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशंस और पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स की बसें भी शामिल होंगी। इन व्हीकल्स को स्क्रैप किया जाएगा। पिछले वर्ष के बजट में पुराने व्हीकल्स को स्क्रैप करने के बाद खरीदे गए नए व्हीकल्स पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की ओर से रोड टैक्स में 25 प्रतिशत की छूट उपलब्ध कराई गई थी। यह पॉलिसी पिछले वर्ष अप्रैल से लागू हुई थी। 

ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर Nitin Gadkari ने बताया कि सरकार इथनॉल, मेथनॉल, बायो-CNG और बायो-LNG और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए उपाय कर रही है। उन्होंने कहा, "हमने 15 वर्ष से अधिक पुराने नौ लाख से अधिक सरकारी व्हीकल्स को स्क्रैप करने की स्वीकृति दी है। इससे पॉल्यूशन फैलाने वाली कारें और बसें सड़कों से हट जाएंगी और इनकी जगह ऑल्टरनेटिव फ्यूल का इस्तेमाल करने वाले नए व्हीकल्स लेंगे। इससे पॉल्यूशन में काफी कमी होगी।" 

सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है, "ऐसे व्हीकल के शुरुआती रजिस्ट्रेशन से 15 वर्ष पूरे होने के बाद उसका निपटारा मोटर व्हीकल्स रूल्स के अनुसार रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग सेंटर के जरिए किया जाएगा।" पिछले वर्ष गडकरी ने बताया था कि वह प्रत्येक शहर से 150 किलोमीटर के दायरे में कम से कम एक ऑटोमोबाइल स्क्रैपिंग सेंटर बनाने की योजना है। उनका कहना था कि देश में दक्षिण एशियाई क्षेत्र का व्हीकल स्क्रैपिंग हब बनने की क्षमता है। 

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बिक्री बढ़ रही है। राजधानी में दिसंबर में EV की रिकॉर्ड 7,046 यूनिट्स की बिक्री हुई। यह इससे पिछले वर्ष के समान महीने की तुलना में 86 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। दिल्ली में EV पॉलिसी लागू होने के बाद से 93,239 EV का रजिस्ट्रेशन हुआ है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की कुल बिक्री में टू-व्हीलर्स की हिस्सेदारी लगभग 54 प्रतिशत से अधिक की रही। दिसंबर में राजधानी में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अभी तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री है। दिल्ली में लगभग 2,300 चार्जिंग प्वाइंट और लगभग 200 बैटरी बदलने के स्टेशंस मौजूद हैं। दिल्ली सरकार की EV पॉलिसी के कारण राजधानी में इन व्हीकल्स की बिक्री बढ़ी है। इस पॉलिसी के तहत EV खरीदने वालों और अन्य स्टेकहोल्डर्स को इंसेंटिव उपलब्ध कराए जाते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  3. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  2. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  3. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  4. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  7. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  8. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  9. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  10. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.