गूगल सार्वजनिक जगहों पर लगाएगा तेज स्पीड वाला वाई-फाई हॉटस्पॉट

गूगल सार्वजनिक जगहों पर लगाएगा तेज स्पीड वाला वाई-फाई हॉटस्पॉट
विज्ञापन
अल्फाबेट इंक के स्वामित्व वाली गूगल ने मंगवार को भारत में गूगल स्टेशन लॉन्च करने का ऐलान किया। गूगल स्टेशन सर्विस का लक्ष्य देशभर में लोगों को इंटरनेट से जोड़ना है। बता दें कि सर्च दिग्गज़ गूगल अपने गूगल प्लेटफॉर्म पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाना चाहता है।

गूगल ने मंगलवार को कहा कि इस सर्विस के तहत, गूगल जगह-जगह वाई-फाई हॉटस्पॉट लगाएगा जिससे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा मिलेगा। इन जगहों में शॉपिंग मॉल और ट्रांज़िट स्टेशन के साथ-साथ सोशल हैंगाउट जैसे कैफे और विश्वविद्यालय जैसी जगहें शामिल हैं।

गूगल ने एक बयान में कहा कि, ''हमारा लक्ष्य उनके घर, विश्वविद्यालय या ऑफिस से थोड़ी-थोड़ी दूरी पर कई हॉटस्पॉट लगाने का है। इन हॉटस्पॉट से एक सरल लॉगिन प्रक्रिया से इंटरनेट एक्सेस किया जा सकता है।''
 

गूगल फिलहाल भारत में 53 रेलवे स्टेशन पर मुफ्त वाई-फाई मुहैया कराता है। कंपनी की योजना इस साल के अंत तक कुल 100 स्टेशनों पर मुफ्त इंटरनेट उपलब्ध कराने की है। गूगल के मुताबिक कंपनी रेलवे स्टेशन पर दी जाने वाली इंटरनेट सुविधा को मॉनिटर करने की योज़ना भी बना रही है।

कंपनी ने जानकारी दी कि आने वाले समय में गूगल स्टेशन को भारत के अलावा इंडोनेशिया और फिलीपींस में भी लॉन्च किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Wi Fi, India, Internet
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  5. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  8. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  9. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »