Google ने Bard AI का बदला नाम, धांसू फीचर्स के साथ आया Gemini!

Gemini AI मल्टीटास्किंग पावर के साथ आता है।

Google ने Bard AI का बदला नाम, धांसू फीचर्स के साथ आया Gemini!

Gemini AI अन्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल्स से कहीं ज्यादा एडवांस्ड बताया जा रहा है।

ख़ास बातें
  • Gemini AI मल्टीटास्किंग पावर के साथ आता है।
  • यह एक समय में कई काम कर सकता है।
  • यूजर के लिए यह इमेज, वीडियो, टेक्स्ट, कोड पर एक ही समय में काम कर सकता है
विज्ञापन
Google ने Gemini AI को अधिकारिक रूप से पेश कर दिया है। यह एक यूनीफाइड प्लेटफॉर्म है जो कंपनी के Bard चैटबॉट और Duet AI को मिलाजुला रूप है, लेकिन एडवांस्ड फीचर्स के साथ आता है। यानी कि कंपनी ने दोनों ही मॉडल्स को अपग्रेड करके उसे Gemini बना दिया है। कहा जा रहा है कि यह OpenAI के ChatGPT को सीधी टक्कर देगा। बल्कि उससे कहीं ज्यादा फीचर्स के साथ यह यूजर को AI का एक रिच एक्सपीरियंस दे सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में। 

Gemini AI को गूगल ने अधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। Gemini AI अन्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल्स से कहीं ज्यादा एडवांस्ड बताया जा रहा है। यह टेक्स्ट, वॉयस, और इमेज के साथ भी खेल सकता है। वायर्ड के अनुसार, एंड्रॉयड यूजर्स के लिए इसका डेडिेकेटेड ऐप भी उपलब्ध है। वहीं, एपल यूजर्स गूगल ऐप के जरिए इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे यह एआई मॉडल कहीं ज्यादा यूजर फ्रेंडली बन जाता है।  

Gemini AI मल्टीटास्किंग पावर के साथ आता है। यह एक समय में कई काम कर सकता है। यानी कि यूजर के लिए यह इमेज, वीडियो, टेक्स्ट, कोड पर एक ही समय में काम कर सकता है। यह टेक्स्ट, कोड और ईमेज को न केवल बना सकता है बल्कि रीड भी कर सकता है। वहीं, ChatGPT में यह संभव नहीं है क्योंकि वह सिर्फ टेक्स्ट पर काम करता है। ChatGPT से यूजर न तो इमेज बना सकता है और न ही ये पिक्चर रीड कर सकता है। 

गूगल ने इसके तीन मॉडल पेश किए हैं। जैमिनी अल्ट्रा (Gemini Ultra), जैमिनी प्रो (Gemini Pro), और जैमिनी नैनो (Gemini Nano)। जैमिनी अल्ट्रा सबसे टॉप साइज मॉडल है जो सबसे ज्यादा मुश्किल कामों के लिए डिजाइन किया गया है। प्रो मॉडल टास्क की बड़ी रेंज में स्केलिंग के लिए डिजाइन किया गया है। वहीं नैनो को ऑन डिवाइस टास्क के लिए डिजाइन किया गया है जैसे मोबाइल डिवाइसेज आदि। 

Gemini Ultra को Google One AI प्रीमियम टियर के माध्यम से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए 20 डॉलर (लगभग 1,600 रुपये) प्रति महीना का चार्ज देना होगा। ChatGPT के मुकाबले इस प्राइस में यह ज्यादा फीचर्स ऑफर कर रहा है। हालांकि ChatGPT मार्केट में अपनी जडे़ं जमा चुका है। ऐसे में देखना होगा कि गूगल इसके पंजे उखाड़ने के लिए कौन सी रणनीति अपनाती है। Gemini का रोलआउट शुरू हो चुका है जो कि अभी अमेरिका तक सीमित है। उसके बाद यह एशिया पेसिफिक में रोलआउट होगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  2. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  3. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  4. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  5. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  6. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  7. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  8. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  9. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »