अमिताभ बच्चन बोले- मुझे AI से लगता है डर! बताई ये वजह

अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति क्विज शो में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन बोले- मुझे AI से लगता है डर! बताई ये वजह

अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति क्विज शो में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं।

ख़ास बातें
  • बात शुरू हुई एक कंटेस्टेंट के साथ गेम खेलते हुए
  • कंटेस्टेंट ने बातचीत के दौरान कहा- AI से जाएंगी नौकरियां
  • अमिताभ बच्चन ने अपना डर मजाकिया तौर पर ही बताया था
विज्ञापन
बॉलीवुड के शहंशाह और बिग बी के नाम से जाने जाने वाले सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने KBC के ऐपिसोड के दौरान अपने एक डर का खुलासा किया। अमिताभ बच्चन ने कहा कि उन्हें (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) AI से डर लगता है। AI इन दिनों हर किसी की जुबान पर है। स्मार्टफोन में AI ने अपनी जगह बना ली है। धीरे धीरे अब यह हमारी जिंदगी के अन्य हिस्सों में भी शामिल होने लगेगा। टेक्नोलॉजी के इस युग में AI के माध्यम से बड़ा बदलाव आने वाला है। इस बात पर भी चर्चा गर्म है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नौकरियां कम कर देगा, ये आदमियों की जगह ले लेगा। तो क्या अमिताभ बच्चन को भी ऐसा ही डर सता रहा है? आइए जानते हैं, उन्होंने अपने इस डर का कारण क्या बताया। 

अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति क्विज शो में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। एपिसोड के दौरान उन्होंने अपने एक बड़े डर के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि कहीं AI उनकी नौकरी भी न छीन ले! आपने भी देखा कि होगा कई टीवी चैनलों पर AI अवतार बात करते नजर आते हैं। कई न्यूज चैनलों पर एंकरों की बजाए अब AI अवतार बोलता नजर आता है। अमिताभ बच्चन ने भी इसी डर को जाहिर किया और कहा कि कहीं उनका भी होलोग्राम न बना दिया जाए, और उनका काम ही उनसे छीन लिया जाए! 

दरअसल ये बात शुरू हुई एक कंटेस्टेंट के साथ गेम खेलते हुए। कंटेस्टेंट ने बातचीत के दौरान कह दिया कि आने वाले समय में AI रचनात्मक क्षेत्र यानि कि क्रिएटिव फील्ड में काम करने वाले लोगों की नौकरी भी खा जाएगा। इसी पर अमिताभ बच्चन ने भी कह दिया कि फिर तो उनको भी डर है कि कहीं AI उनकी नौकरी भी न छीन ले! कंटेस्टेंट ने बिग बी से कहा कि उनकी जगह शो में उनका होलोग्राम भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 

यह कंटेस्टेंट अहमदाबाद के चिराग अग्रवाल थे जिन्होंने AI की बात छेड़ी थी। हालांकि अमिताभ बच्चन ने अपना डर मजाकिया तौर पर ही बताया था। उनकी बातें लोगों के मनोरंजन के लिए ही कही गईं लग रही थीं। होलोग्राम एक तरह की आधुनिक इमेजिंग तकनीक है जिसमें किसी भी वस्तु को वर्चुअल रूप में कई एंगल से देखा जा सकता है। इसे देखकर ऐसा आभास होता है कि वह वस्तु, प्राणी या आदमी हमारे सामने साक्षात खड़ा है।   

OpenAI का AI चैटबॉट इसी का उदाहरण है। चैटबॉट नवंबर 2022 में पेश किया गया था और यह जल्द ही पॉपुलर हो गया था। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो सवालों के जवाब देने के लिए आर्टिफिशिअल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करता है। दुनिया में AI की डिमांड बहुत तेजी से बढ़ रही है। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 तक दुनिया भर में AI मार्केट 390 बिलियन डॉलर के कैपिटल तक पहुंच सकती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amitabh Bachchan, amitabh bachchan fear of AI, AI fear
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  2. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  8. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  9. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  10. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »