Google Doodle में आज पारसी न्यू ईयर 'नवरोज' की धूम! जानें इसका पूरा इतिहास

इसी दिन के साथ दुनियाभर के कई हिस्सों में त्यौहारों की शुरुआत होती है। 13 दिन का यह उत्सव वसंत विषुव के साथ शुरू होता है जब सूर्य भूमध्य रेखा को पार कर रहा होता है।

Google Doodle में आज पारसी न्यू ईयर 'नवरोज' की धूम! जानें इसका पूरा इतिहास
ख़ास बातें
  • 13 दिन का यह उत्सव वसंत विषुव के साथ शुरू होता है।
  • इसी दिन के साथ दुनियाभर के कई हिस्सों में त्यौहारों की शुरुआत होती है।
  • दुनियाभर में लगभग 30 करोड़ से ज्यादा लोग नवरोज को मनाते हैं।
विज्ञापन
Google आज अपने Doodle के माध्यम से पारसी या ईरानी नववर्ष मना रहा है। इसे नवरोज (Nowruz) भी कहा जाता है। नवरोज पारसी न्यू ईयर की शुरुआत माना जाता है जिसका इतिहास लगभग 3000 साल पुराना है। यह दुनिया के सबसे पुराने त्यौहारों में से एक है। जिस तरह से भारत में होली को साल का आखिरी समय माना जाता है, इसी तरह पारसी लोग नए साल का जश्न नवरोज के रूप में मनाते हैं। इसका अर्थ ही नया दिन है। इसे पारसी न्यू ईयर भी कहते हैं। इसी मौके पर गूगल ने खास डूडल तैयार किया है जो देखने में काफी रंग-बिरंगा और बेहद खूबसूरत है। 

आज के गूगल डूडल (Google Doodle) में आपको रंग बिरंगे फूल, मधुमक्खियां और एक वाद्य यंत्र दिखाई देगा। ये सभी चीजें वसंत के आगमन का संकेत देती हैं कि किस तरह से वसंत में नए पौधे पनपने लगते हैं, फूल खिल उठते हैं, मधुमक्खियां फूलों पर मंडराने लगती हैं। भारत में भी पारसी समुदाय के लोग, कश्मीरी और शिया मुसलमान नवरोज को मनाते हैं। नवरोज सीधे सूर्य की गति से जुड़ा हुआ है। पारसी कैलेंडर के हिसाब से वसंत विषुव की अवधि को नवरोज कहा जाता है। यहां पर वसंत और विषुव का मतलब है कि वसंत ऋतु और विषुवत रेखा। पुरानी मान्यताओं के अनुसार जब सूरज की किरणें विषुवत रेखा पर पड़ती हैं तो उस अवधि को नवरोज के त्यौहार के रूप में मनाते हैं।  

दुनियाभर में लगभग 30 करोड़ से ज्यादा लोग नवरोज को मनाते हैं। इस दिन कई तरह के अनुष्ठान भी किए जाते हैं। नवरोज के दिन जरथुस्त्र की तस्वीर के साथ मोमबत्ती, अगरबत्ती, कांच, मीठा पकवान, सिक्के, फूल, फल आदि घर की पवित्र जगह पर रखे जाते हैं और विशेष पूजा की जाती है। पारसी समुदाय के लोग मानते हैं कि इससे परिवार में सुख-शांति, प्रेम और धन की वृद्धि होती है। लोग मिलकर सामूहिक प्रार्थनाओं में शामिल होते हैं। कहा जाता है कि इस दिन पारसी लोग चन्दन की लकड़ी अग्नि में समर्पित करते हैं और एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हैं। 

इसी दिन के साथ दुनियाभर के कई हिस्सों में त्यौहारों की शुरुआत होती है। 13 दिन का यह उत्सव वसंत विषुव के साथ शुरू होता है जब सूर्य भूमध्य रेखा को पार कर रहा होता है। यह समय अपने आप में नए जन्म और प्रकृति के साथ जीवन के तालमेल का प्रतीक है। इस दिन लोग घरों की साफ सफाई करते हैं, मित्रों और पडो़सियों के घर बधाई देने जाते हैं और कई तरह के पारंपरिक पकवान और मिठाईयां बनाकर त्यौहार मनाते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 33 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का 64MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  2. 600 लीटर क्षमता वाला Mijia Refrigerator Pro Cross किया Xiaomi ने लॉन्च, 10 साल की वारंटी! जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Pro vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: 40K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  5. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  6. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  7. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  9. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  10. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »