एशिया के सबसे रईस शख्स बने गौतम अडानी, नेटवर्थ में मुकेश अंबानी को दी मात

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अडानी ग्रुप के खिलाफ Hindenburg Research के आरोपों की कोई नई जांच की जरूरत नहीं है

एशिया के सबसे रईस शख्स बने गौतम अडानी, नेटवर्थ में मुकेश अंबानी को दी मात

फर्स्ट जेनरेशन के कारोबारी अडानी ने 1980 के दशक में डायमंड ट्रेडर के तौर पर शुरुआत की थी

ख़ास बातें
  • पिछले कुछ दिनों में अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर्स में तेजी आई है
  • गौतम अडानी की नेटवर्थ लगभग 7.7 अरब डॉलर बढ़कर 97.6 अरब डॉलर हो गई है
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 97 अरब डॉलर की है
विज्ञापन
कई देशों में बिजनेस रखने वाले अडानी ग्रुप के चीफ Gautam Adani ने एशिया के सबसे रईस व्यक्ति की पोजिशन दोबारा हासिल कर ली है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अडानी ग्रुप के खिलाफ Hindenburg Research के आरोपों की कोई नई जांच की जरूरत नहीं है। 

Bloomberg Billionaires Index के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर्स में जोरदार तेजी से गौतम अडानी की नेटवर्थ लगभग 7.7 अरब डॉलर बढ़कर 97.6 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। उन्होंने Reliance Industries के चेयरमैन  Mukesh Ambani को पीछे छोड़ा है। अंबानी की नेटवर्थ 97 अरब डॉलर की है। फर्स्ट जेनरेशन के कारोबारी अडानी ने 1980 के दशक में डायमंड ट्रेडर के तौर पर शुरुआत की थी। अडानी ग्रुप का बिजनेस पोर्ट्स से लेकर पावर सेक्टर तक से जुड़ा है। पिछले वर्ष Hindenburg Research के कॉरपोरेट फ्रॉड के आरोपों से इनकार करने के बावजूद अडानी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के शेयर्स में भारी गिरावट आई थी। इससे अडानी ग्रुप को 150 अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ था। 

इसके बाद अडानी ग्रुप ने इनवेस्टर्स को वापस लाने, लेंडर्स को आश्वस्त करने और कर्ज चुकाने में कई महीने लगाए थे। पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट के मार्केट्स रेगुलेटर SEBI को अडानी ग्रुप की जांच तीन महीने में समाप्त करने का आदेश देने के बाद इसकी कंपनियों के शेयर्स में जोरदार तेजी आई है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि इस मामले की और जांच करने की जरूरत नहीं है। 

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद गौतम अडानी की वेल्थ लगभग 13.3 अरब डॉलर बढ़ी है। अडानी ग्रुप ने अपने कारोबारों के पर्यावरण के अनुकूल बनाने में अगले एक दशक में 100 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। इसके साथ ही इस ग्रुप के बिजनेस को तेजी से डायवर्सिफाइ किया जा रहा है। इसके नए कारोबारों में डेटा सेंटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एयरपोर्ट्स और मीडिया शामिल हैं। अडानी एंटरप्राइसेज की यूनिट Adani Data Networks ने 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में 400MHz स्पेक्ट्रम लगभग 212 करोड़ रुपये में खरीदा था। अडानी ग्रुप ने कहा था कि उसकी योजना इस स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल अपने डेटा सेंटर्स के साथ ही उस ऐप के लिए इस्तेमाल करने की है जो उसके बिजनेस को सपोर्ट करने के लिए बन रहा है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  5. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  6. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  7. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  8. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  9. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  10. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »