Flipkart Big Billion Days Sale 20 सितंबर से होगी शुरू

फ्लिपकार्ट ने घोषणा है कि कंपनी अपनी बहु-प्रतीक्षित 'Big Billion Days'सेल इसी महीने 20 सितंबर से 24 सितंबर तक आयोजित करेगी।

Flipkart Big Billion Days Sale 20 सितंबर से होगी शुरू
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट ने घोषणा है कि कंपनी अपनी बहु-प्रतीक्षित 'Big Billion Days'सेल इसी महीने 20 सितंबर से 24 सितंबर तक आयोजित करेगी। ख़ास बात है कि, फ्लिपकार्ट ने एक 'इंडस्ट्री-फर्स्ट ऑफर' दिया है, जिसके तहत ई-कॉमर्स साइट अलग-अलग बैंक के डेबिट कार्ड पर ईएमआई विकल्प चुनने का ऑफर मिलेगा। फ्लिपकार्ट का कहना है कि सेल के तहत सभी कैटेगरी के प्रोडक्ट पर 90 प्रतिशत तकी छूट मिलेगी।

'बिग बिलियन डेज़' सेल के तहत जिन चुनिंदा प्रोडक्ट या ब्रांड पर छूट मिलेगी, उनकी जानकारी अभी कंपनी ने नहीं दी है। फ्लिपकार्ट का कहना है कि कंपनी ग्राहकों को कई तरह के फाइनेंस विकल्प उपलब्ध कराएगी। इन विकल्प में नो कॉस्ट ईएमआई, प्रोडक्ट एक्सचेंज, बायबैक गारंटी और बाय नाउ पे लेटर शामिल होंगे। फ्लिपकार्ट का यह भी कहना है कि एसबीआई डेबिट और क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए स्पेशल ऑफर मिलेंगे।

बिग बिलियन डेज़ सेल के बारे में फ्लिपकार्ट के सीईओ, कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा, ''बिग बिलियन डेज़ भारत में एक जश्न की तरह है क्योंकि देश में त्यौहारी मौसम में लोग खरीदारी शुरू करते हैं। पिछले कुछ सालों में, फ्लिपकार्ट के सबसे बड़े शॉपिंग कार्निवाल के साथ लोग भारत में इसे देश की #1 फेस्टिव सेल मानते हैं।''

दूसरी कैटेगरी में लुभावने ऑफर के अलावा, फ्लिपकार्ट ने फैशन और बड़े अप्लायंसेज पर भी ऑफर देने का ऐलान किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  2. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  6. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  8. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  9. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  10. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »