• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Maruti Suzuki की पहली इलेक्ट्रिक कार की कीमत होगी 10 लाख से ज्यादा, जानें कब होगी लॉन्च

Maruti Suzuki की पहली इलेक्ट्रिक कार की कीमत होगी 10 लाख से ज्यादा, जानें कब होगी लॉन्च

आगामी मारुति इलेक्ट्रिक कार का निर्माण सुजुकी मोटर गुजरात प्लांट में किया जाएगा।

Maruti Suzuki की पहली इलेक्ट्रिक कार की कीमत होगी 10 लाख से ज्यादा, जानें कब होगी लॉन्च

Photo Credit: Representative Image

वर्तमान में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार का खिताब Tata Nexon EV के पास है

ख़ास बातें
  • Maruti Suzuki कथित तौर पर Toyota के साथ एक RV को डेवलप कर रही है
  • Maruti Suzuki की पहली इलेक्ट्रिक कार को 2025 तक लॉन्च किया जाएगा
  • इस कार की कीमत 10 लाख रुपये से ऊपर होने की उम्मीद है
विज्ञापन
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की पहली इलेक्ट्रिक कार कथित तौर पर अफॉर्डेबल सेगमेंट में लॉन्च नहीं होगी। इसका लॉन्च 2025 के लिए सेट है और साथ ही MSI (मारुति सुजुकी इंडिया) के चेयरमैन ने खुद इस बात की ओर इशारा दिया है कि कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार को ऊपर के सेगमेंट में रखा जाएगा। पिछले कुछ समय से मीडिया रिपोर्ट्स में कयास लगाए जा रहे हैं कि Maruti Suzuki भारत में Toyota के साथ मिलकर इलेक्ट्रिक व्हीकल को डेवलप कर रही है। यहां तक कि अपकमिंग Maruti Suzuki / Toyota की इस इलेक्ट्रिक कार (Electric car) के स्पेसिफिकेशन्स को भी ऑनलाइन लीक किया जा चुका है। 

TOI के अनुसार, Maruti Suzuki India के चेयरमैन आरसी भारगव (RC Bhargava) का कहना है कि कंपनी की पहली ईवी (EV) मार्केट के अपर सेगमेंट में रखी जाएगी। भार्गव ने कंपनी की वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों को सूचित किया कि “शुरुआत में, वे बाजार के ऊपरी हिस्से में होंगे। वे शुरू में बाजार के निचले सिरे पर नहीं आने वाले हैं। हमें इन इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अच्छी ग्राहक स्वीकृति मिलने की उम्मीद है, क्योंकि इन्हें सावधानीपूर्वक डिजाइन और बनाया गया है।”

आगामी मारुति इलेक्ट्रिक कार का निर्माण सुजुकी मोटर गुजरात प्लांट में किया जाएगा। अपकमिंग बैटरी प्लांट के कारण नई मारुति ईवी में स्थानीयकरण अधिक होगा। पिछले हफ्ते, गुजरात के हंसलपुर में सुजुकी मोटर गुजरात ईवी बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की आधारशिला रखी गई थी।

इससे पहले भी भारगव अपने बयान में कह चुके हैं कि कंपनी अपने पहले इलेक्ट्रिक वाहन को 2025 में सड़कों पर उतरेगी। मॉडल 2024-25 से प्रोडक्शन लेवल पर प्रवेश करेगा। स्पेसिफिकेशन्स या नाम को पर्दे के पीछे रखते हुए भारगव ने TOI को बताया था कि मारुति सुजुकी की इस पहली इलेक्ट्रिक कार की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक होगी, क्योंकि ईवी तकनीक और बैटरी महंगी हैं। इस कीमत पर यह कार Tata Nexon EV से टक्कर लेगी। उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी अपने इस नए ईवी को लंबे समय से टेस्ट कर रही है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Maruti Suzuki, maruti suzuki electric car
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »