• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 500 km रेंज वाली Maruti Suzuki इलेक्ट्रिक कार भारत में 2025 में होगी लॉन्च! जानें कितनी होगी कीमत?

500 km रेंज वाली Maruti Suzuki इलेक्ट्रिक कार भारत में 2025 में होगी लॉन्च! जानें कितनी होगी कीमत?

इससे पहले मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा चुका है कि मारुति सुजुकी की इलेक्ट्रिक कार कॉम्पैक्ट, सब-4 मीटर कार नहीं होगी, इसके बजाय यह 4.2-मीटर लंबी SUV होगी।

500 km रेंज वाली Maruti Suzuki इलेक्ट्रिक कार भारत में 2025 में होगी लॉन्च! जानें कितनी होगी कीमत?

Maruti Suzuki भारत में Toyota के साथ मिलकर काम कर रही है

ख़ास बातें
  • मॉडल 2024-25 से प्रोडक्शन लेवल पर प्रवेश करेगा
  • इसका निर्माण कंपनी की गुजरात स्थित फैसेलिटी में किया जाएगा
  • इस पहली इलेक्ट्रिक कार की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक होगी
विज्ञापन
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की पहली इलेक्ट्रिक कार 2025 में लॉन्च होगी, जिसकी पुष्टि MSI (मारुति सुजुकी इंडिया) के चेयरमैन ने खुद की है। पिछले कुच समय से मीडिया रिपोर्ट्स में कयास लगाए जा रहे थे कि मारुति सुजुकि Toyota के साथ मिलकर इलेक्ट्रिक व्हीकल को डेवलप कर रही है। यहां तक कि अपकमिंग Maruti Suzuki / Toyota की इस इलेक्ट्रिक कार (Electric car) के स्पेसिफिकेशन्स को भी ऑनलाइन लीक किया जा चुका है। कंपनी के चेयरमैन ने यह भी पुष्टि की है कि इस अपकिंग मारुति सुजुकी इलेक्ट्रिक कार की कीमत 10 लाख रुपये से ज्यादा होगी। इस कीमत में यह कार भारत में Tata Nexon EV से टक्कर लेगी, जो देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है।

TOI को दिए एक इंटरव्यू में Maruti Suzuki India के चेयरमैन आरसी भारगव (RC Bhargava) ने बताया कि कंपनी अपने पहले इलेक्ट्रिक वाहन (Electric vehicle) को 2025 में सड़कों पर उतरेगी। मॉडल 2024-25 से प्रोडक्शन लेवल पर प्रवेश करेगा और इसका निर्माण कंपनी की गुजरात स्थित फैसेलिटी में किया जाएगा। 

भारगव ने आगे यह जानकारी भी दी कि ऑटोमेकर आने वाले वर्षों में अपनी प्रोडक्शन फैसेलिटी का विस्तार करने की योजना बना रहा है। कंपनी पहले चरण में 11,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ हरियाणा के सोनीपत में आईएमटी खरखोदा में दो नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करेगी, जिनमें से पहली यूनिट को 2025 और दूसरी को एक साल बाद स्थापित किया जाएगा।

स्पेसिफिकेशन्स या नाम को पर्दे के पीछे रखते हुए भारगव ने पब्लिकेशन को भी बताया कि मारुति सुजुकी की इस पहली इलेक्ट्रिक कार की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक होगी, क्योंकि ईवी तकनीक और बैटरी महंगी हैं। इस कीमत पर यह कार Tata Nexon EV से टक्कर लेगी। उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी अपने इस नए ईवी को लंबे समय से टेस्ट कर रही है।

इससे पहले मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा चुका है कि मारुति सुजुकी की इलेक्ट्रिक कार कॉम्पैक्ट, सब-4 मीटर कार नहीं होगी, इसके बजाय यह 4.2-मीटर लंबी SUV होगी। इसे Toyota के साथ मिलकर डेवलप किया जा रहा है। इसके अलावा, यह भी दावा किया गया है कि यह अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार टू-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों ही ऑप्शन में लॉन्च होगी, जिसमें बेस मॉडल 138hp पावर जनरेट करने वाली मोटर और 48kWh क्षमता के बैटरी पैक के साथ आ सकता है। अनुमान लगाया गया है कि इस कॉन्फिगरेशन के साथ कार लगभग 400km की रेंज निकालने में सक्षम हो सकती है। 

वहीं, ऑल-व्हील ड्राइव वेरिएंट दो इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप के साथ आ सकता है, जो कथित तौर पर कुल 170hp की पावर जनरेट करने में सक्षम होंगी। इसके अलावा, इस वेरिएंट में 59kWh क्षमता का बैटरी पैक होगा और यह कॉन्फिगरेशन लगभग 500km की रेंज निकालने में सक्षम हो सकता है।

हालांकि, 10 कीमत के आसपास की कीमत पर इस तरह के स्पेसिफिकेशन्स का मिलना थोड़ा मुश्किल लगता है। ऐसा हो सकता है कि दावा किए गए स्पेसिफिकेशन वाला वाहन Maruti Suzuki / Toyota की कोई अन्य प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार हो।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  2. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  3. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  4. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  5. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  6. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  7. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  8. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  9. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »