UPI की रोजाना  की ट्रांजैक्शंस 1 अरब को पार करने की संभावना

NPCI के डेटा से पता चलता है कि जुलाई में लगभग 11,000 करोड़ रुपये की 6.28 अरब UPI ट्रांजैक्शंस हुई थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 सितंबर 2022 15:46 IST
ख़ास बातें
  • एकाउंट एग्रीगेटर सिस्टम का 21 बैंक इस्तेमाल कर रहे हैं
  • इनमें सरकारी बैंक भी शामिल हैं
  • देश में फिनटेक सेक्टर में 6,636 स्टार्टअप्स और 21 यूनिकॉर्न हैं

फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने कहा कि फिनटेक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का महत्व बढ़ेगा

यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) बेस्ड ट्रांजैक्शंस अगले पांच वर्षों में प्रति दिन एक अरब को पार कर सकती हैं। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने बताया कि NPCI के डेटा से पता चलता है कि जुलाई में लगभग 11,000 करोड़ रुपये की 6.28 अरब UPI ट्रांजैक्शंस हुई थी। उन्होंने कहा, "इन ट्रांजैक्शंस में मासिक आधार पर काफी ग्रोथ हो रही है। अगले पांच वर्षों में ये ट्रांजैक्शंस प्रति दिन एक अरब को पार सकती हैं।"

FICCI की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में सीतारमण ने कहा, "देश में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल अधिक है। यह ट्रेंड बड़े शहरों के साथ ही टियर 2 और 3 शहरों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखा जा रहा है। देश के नागरिकों के बीच डिजिटलाइजेशन को अपनाने की दिलचस्पी हैरान करने वाली है।" उनका कहना था कि फिनटेक सेक्टर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की हिस्सेदारी बढ़ेगी। इससे फ्रॉड को पकड़ने और रिस्क का आकलन करने में मदद मिल सकती है। सीतारमण ने बताया, "हमें पर्सनल डेटा की सिक्योरिटी को पक्का करना होगा। हमारी योजना में नेशनल और सायबर सिक्योरिटी शामिल है।" 

उन्होंने कहा कि देश में एक सिस्टम बनाया जा रहा है जिससे विभिन्न जगहों पर इस्तेमाल के लिए केवल एक KYC की जरूरत होगी। सीतारमण का कहना था कि फाइनेंस के भविष्य में बैंकिंग और इससे जुड़ी सर्विसेज का बड़ा योगदान होगा और इसमें एकाउंट एग्रीगेटर्स एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि एकाउंट एग्रीगेटर सिस्टम का 21 बैंक इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें सरकारी बैंक भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप्स, फिनटेक और प्राइवेट इक्विटी के बीच लिंक है। देश में फिनटेक सेक्टर में 6,636 स्टार्टअप्स और 21 यूनिकॉर्न हैं और प्राइवेट इक्विटी फर्मों से इन्हें मदद मिली है। प्राइवेट इक्विटी से इन्हें जल्द ग्रोथ करने का जरिया मिलता है। 

हाल ही में सीतारमण ने क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था, "सरकार पहले ही चेतावनी दे चुकी है। मुझे लगता है हमें इसे लेकर सतर्कता से आगे बढ़ना चाहिए।" ED ने कुछ क्रिप्टो एक्सचेंजों की मनी लॉन्ड्रिंग के शक में जांच शुरू की है। हालांकि, इसके साथ ही सीतारमण का कहना था कि ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी में काफी संभावना है और Web 3 इकोसिस्टम में शामिल लोगों को यह नहीं लगना चाहिए कि सरकार टेक्नोलॉजी के खिलाफ है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.