इन 5 भारतीय शहरों के लिए शुरू हुई NueGo की इलेक्ट्रिक बस सर्विस

ई-मोबिलिटी कोच ब्रांड NueGo की बसें इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंस्पेक्शंस सहित 25 सेफ्टी चेक से गुजरती हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 सितंबर 2022 14:44 IST
ख़ास बातें
  • प्रत्येक ट्रिप से पहले बस को सैनिटाइज किया जाता है
  • NueGo के चुनिंदा शहरों में प्रीमियम लाउंज भी मौजूद हैं
  • देश के कई राज्यों में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा दिया जा रहा है

फर्म की योजना 350 इलेक्ट्रिक बसों के साथ 30 शहरों में मौजूदगी की है

पिछले कुछ महीनों में इलेक्ट्रिक बसों के इस्तेमाल में तेजी आई है। ई-मोबिलिटी से जुड़े ब्रांड NueGo ने अपनी इंटर-सिटी इलेक्ट्रिक बसों की सर्विसेज का दायरा बढ़ाते हुए इसमें पांच शहरों को जोड़ा है। इसकी शुरुआत दक्षिण भारत में कर्नाटक और तेलंगाना से की गई है। इन इलेक्ट्रिक बसों में लाइव कोच ट्रैकिंग, ड्रॉप पॉइंट जियो-लोकेशन और CCTV जैसे फीचर्स होंगे। 

ये बसें जल्द ही हैदराबाद-सूर्यापेट-विजयवाडा और बेंगलुरु-चितूर-तिरुपति रूट्स पर चलेंगी। GreenCell Mobility के ई-मोबिलिटी कोच ब्रांड NueGo की बसें इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंस्पेक्शंस सहित 25 सेफ्टी चेक से गुजरती हैं। प्रत्येक ट्रिप से पहले बस को सैनिटाइज किया जाता है और ड्राइवर्स का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट होता है। NueGo के चुनिंदा शहरों में प्रीमियम लाउंज भी मौजूद हैं। इनमें कस्टमर्स की सहायता और लगेज को रखने की सर्विसेज के अलावा फूड और बेवरेज की भी पेशकश की जाती है। GreenCell Mobility के डायरेक्टर Satish Mandhana ने बताया, "NueGo का लक्ष्य देश भर में इंटर-सिटी रूट्स पर पर्यावरण के अनुकूल पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन का इस्तेमाल बढ़ाना है। दक्षिण भारत के शहरों में हमारी सर्विस की शुरुआत के साथ हम कस्टमर्स को एक अच्छा ट्रैवल एक्सपीरिएंस देना चाहते हैं।" फर्म की योजना 350 इलेक्ट्रिक बसों के साथ 30 शहरों में मौजूदगी की है। 

हाल ही में कर्नाटक ने भी इस दशक के अंत तक राज्य में सभी बसों को इलेक्ट्रिक में कन्वर्ट करने की घोषणा की थी। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कर्नाटक पिछले वर्ष के अंत से 12 वर्षों के लिए 90 इलेक्ट्रिक बसें चला रहा है। लगभग तीन महीने पहले दिल्ली सरकार ने भी दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (DTC) के बेड़े में 1,500 लो फ्लोर इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने की स्वीकृति दी थी।

कर्नाटक के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर B Sriramulu ने विधानसभा में बताया कि राज्य ने अभी तक कोई इलेक्ट्रिस बस नहीं खरीदी है। इन बसों को कॉन्ट्रैक्ट पर चलाया जा रहा है। कर्नाटक जल्द ही बसों को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में कन्वर्ट करेगा। उन्होंने डीजल की बढ़ती कीमतों पर बताया कि डीजल बसों को चलाने का खर्च 68.53 रुपये प्रति किलोमीटक होता है, जबकि कॉन्ट्रैक्ट पर चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों की कॉस्ट 64.67 रुपये प्रति किलोमीटर है। राज्य ने केंद्र सरकार की FAME II स्कीम के तहत 300 इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर दिया है। महाराष्ट्र सरकार ने भी इलेक्ट्रिक बसें खरीदी हैं। हाल ही में राजस्थान सरकार ने EV खरीदने वालों को ग्रांट देने वाली एक नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी लागू की है। इसके तहत राज्य सरकार ने EV की खरीद के लिए 40 करोड़ रुपये के योगदान को स्वीकृति दी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.