मेक इन इंडिया में हिस्सेदारी बढ़ाएगी Acer, 30 लाख यूनिट्स होगी मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी

Acer के लिए भारत प्रमुख मार्केट्स में है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, AI PC और ईमोबिलिटी जैसे नए सेगमेंट्स के जरिए देश के टेक मार्केट में आगे बढ़ेगी

मेक इन इंडिया में हिस्सेदारी बढ़ाएगी Acer, 30 लाख यूनिट्स होगी मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी

आगामी वर्षों में कंपनी की योजना अधिक इको फ्रेंडली टेक्नोलॉजीज लाने की है

ख़ास बातें
  • Acer के लिए भारत प्रमुख मार्केट्स में शामिल है
  • इसकी योजना AI PC जैसे नए सेगमेंट में जाने की है
  • देश में लैपटॉप का बड़ी संख्या में चीन से इम्पोर्ट होता है
विज्ञापन
बड़ी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में शामिल Acer ने मेक इन इंडिया अभियान में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की योजना बनाई है। Acer के लिए भारत प्रमुख मार्केट्स में है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, AI PC और ईमोबिलिटी जैसे नए सेगमेंट्स के जरिए देश के टेक मार्केट में आगे बढ़ेगी। 

आगामी वर्षों में Acer की योजना अधिक इको फ्रेंडली टेक्नोलॉजीज लाने की है जिससे यह निर्धारित अवधि में कार्बन न्यूट्रल होने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा कर सके। मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस बढ़ाने के लिए मोदी सरकार ने मेक इन इंडिया अभियान शुरू किया था। इसमें इनवेस्टमेंट, इनोवेशन को बढ़ाने, स्किल डिवलपमेंट में सुधार करने और देश को इंटरनेशनल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने का लक्ष्य है। Acer ने बताया है कि वह स्थानीय ओरिजिनल डिजाइन मैन्युफैक्चरर्स (ODM) के साथ अपने डेस्कटॉप, लैपटॉप, टैबलेट, सर्वर्स और वर्कस्टेशंस जैसे IT हार्डवेयर प्रोडक्ट्स के लिए टाई-अप करेगी। 

Acer के CEO, Jason Chen ने एक स्टेटमेंट में कहा, "देश में इनोवेशन और एक्सपैंशन के लिए काफी संभावनाएं हैं।" हाल ही में कंपनी ने दुबई में आयोजित COP28 में बताया था कि वह अपनी इको फ्रेंडली 'Conscious Technology' के जरिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस लैपटॉप बनाने का लक्षय रखती है। लैपटॉप की इन सीरीज में एक Aspire Vero है। ताइवान की इस कंपनी ने कहा था, "Acer ने Aspire Vero लैपटॉप सीरीज के लिए कार्बन न्यूट्रिलिटी हासिल करने का वादा किया। इसकी शुरुआत नए Aspire Vero 16 से हो रही है।" 

IT हार्डवेयर मैन्युफैक्चरिंग में बड़े इनवेस्टमेंट्स को आकर्षित करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने दो अरब डॉलर की मैन्युफैक्चरिंग इंसेंटिव स्कीम की घोषणा की थी। सरकार का लक्ष्य 2026 तक इलेक्ट्रॉनिक्स का वार्षिक प्रोडक्शन बढ़ाकर 300 अरब डॉलर करने का है। देश में लैपटॉप बेचने वाली बड़ी कंपनियों में Apple, Dell, Lenovo, HP, Acer, Samsung और LG शामिल हैं। हालांकि, लैपटॉप का बड़ी संख्या में चीन जैसे देशों से इम्पोर्ट किया जाता है। स्मार्टफोन और लैपटॉप बनाने वाली दक्षिण कोरिया की Samsung की Galaxy Book 4 सीरीज जल्द लॉन्च हो सकती है। यह इस वर्ष फरवरी में लॉन्च की गई Galaxy Book 3 की जगह लेगी। इसमें Galaxy Book 4 360, Galaxy Book 4 360 Pro, Galaxy Book 4 Pro और Galaxy Book 4 Ultra शामिल हो सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »