इलेक्ट्रिक कार सेल्स अगस्त में 224 प्रतिशत से अधिक बढ़ी

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla को टक्कर दे रही BYD इस महीने एक इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च कर सकती है

इलेक्ट्रिक कार सेल्स अगस्त में 224 प्रतिशत से अधिक बढ़ी

ह्युंडई की Kona EV के साथ सेल्स में काफी बढ़ोतरी हुई है

ख़ास बातें
  • अगस्त में इस सेगमेंट की कुल सेल्स 3,237 यूनिट्स की रही
  • BYD इस महीने एक इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च कर सकती है
  • इस सेगमेंट में टाटा मोटर्स का जुलाई में मार्केट शेयर 93.17 प्रतिशत था
विज्ञापन
देश में इलेक्ट्रिक कार की सेल्स में बढ़ोतरी हो रही है। अगस्त में इस सेगमेंट में सेल्स के लिहाज से टाटा मोटर्स पहले स्थान पर रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक कारों में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की कोशिश की है लेकिन इसे अधिक सफलता नहीं मिली है। अगस्त में इस सेगमेंट की कुल सेल्स 3,237 यूनिट्स की रही। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 224 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी है। 

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla को टक्कर दे रही BYD इस महीने एक इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च कर सकती है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) इलेक्ट्रके डेटा के अनुसार, अगस्त में टाटा मोटर्स की सेल्स 2,747 यूनिट्स की है। कंपनी की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) रेंज में तीन मॉडल शामिल हैं और यह अगले वर्ष एक नया इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। टाटा मोटर्स की पिछले वर्ष की इसी अवधि में EV की सेल्स 575 यूनिट्स की थी। कंपनी ने वर्ष-दर-वर्ष आधार पर सेल्स में 377 प्रतिशत से अधिक की ग्रोथ की है। 

इस सेगमेंट में टाटा मोटर्स का जुलाई में मार्केट शेयर 93.17 प्रतिशत था और यह अगस्त में गिरकर 84 प्रतिशत से कुछ अधिक रह गया। दूसरे स्थान पर MG रही। इसने अगस्त में 69 यूनिट्स बेची। इसके पास 9.61 प्रतिशत मार्केट शेयर है। हालांकि, कंपनी की सेल्स में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में कमी आई है। इसने पिछले वर्ष इसी महीने में 377 यूनिट बेची थी और इस वर्ष इसकी बिक्री घटकर 311 यूनिट रही। ह्युंडई की Kona EV के साथ सेल्स में काफी बढ़ोतरी हुई है। कंपनी की अगस्त में बिक्री 69 यूनिट की रही, जो पिछले वर्ष के इसी महीने में केवल 12 यूनिट थी।

महिंद्रा एंड महिंद्रा की eVerito की बिक्री 17 यूनिट की थी। यह पिछले वर्ष के इसी महीने से केवल एक यूनिट की वृद्धि है। कंपनी की नई XUV400 सबकॉम्पैक्ट SUV के इलेक्ट्रिक वेरिएंट जैसी है लेकिन इसके डिजाइन में कुछ बदलाव किया गया है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में सामान्य ग्रिल की जरूरत नहीं होती और इस वजह से XUV400 में एक अलग प्रकार की ग्रिल दी गई है। इस पर LED हेडलाइट और डेटाइम लाइट्स हैं, जो XUV300 से ली गई हैं। कंपनी को इस SUV के साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के सेगमेंट में अपनी सेल्स बढ़ने की उम्मीद है। आगामी महीनों में ऑटोमोबाइल कंपनियां इस सेगमेंट में नए मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रही हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Automobile, Sales, Tata Motos, EV, Market, Hyundai, Design
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »