सिर्फ 3 दिनों के लिए फोन छोड़ने से बदल सकता है दिमाग, स्टडी में हुआ खुलासा

स्मार्टफोन का उपयोग बहुत ज्यादा बढ़ गया है,  युवाओं से लेकर बच्चे और बुजुर्गों तक स्मार्टफोन का जमकर उपयोग कर रहे हैं।

सिर्फ 3 दिनों के लिए फोन छोड़ने से बदल सकता है दिमाग, स्टडी में हुआ खुलासा

Photo Credit: Pexels/Anete Lusina

ख़ास बातें
  • आज के समय में स्मार्टफोन का उपयोग बहुत ज्यादा बढ़ गया है।
  • युवाओं से लेकर बच्चे और बुजुर्गों तक स्मार्टफोन का जमकर उपयोग कर रहे हैं।
  • स्टडी के अनुसार, सिर्फ 3 दिनों के लिए फोन छोड़ने से दिमाग बदल सकता है।
विज्ञापन
आज के समय में स्मार्टफोन का उपयोग बहुत ज्यादा बढ़ गया है,  युवाओं से लेकर बच्चे और बुजुर्गों तक स्मार्टफोन का जमकर उपयोग कर रहे हैं। हाल ही में आई एक स्टडी में पता चला है कि सिर्फ तीन दिनों के लिए अपना स्मार्टफोन छोड़ने से आपके दिमाग की एक्टिविटी पर काफी असर पड़ सकता है। जर्मनी में हीडलबर्ग यूनिवर्सिटी और कोलोन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा की गई रिसर्च में 18 से 30 वर्ष की आयु के 25 युवाओं को शामिल किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को 72 घंटे तक अपने फोन के उपयोग को सीमित करने के लिए कहा गया। हालांकि, इस दौरान सिर्फ जरूरी बातचीत और काम करने की अनुमति दी गई थी।

खाने से पहले और बाद में प्रतिभागियों को एमआरआई स्कैन और साइकोलॉजिकल टेस्ट से गुजरना पड़ा। स्टडी का लक्ष्य यह देखना था कि फोन का उपयोग कम करने से उनके दिमाग के पैटर्न पर क्या प्रभाव पड़ेगा। रिजल्ट ने एडिक्शन संबंधित न्यूरोट्रांसमीटर सिस्टम से संबंधित दिमागी एक्टिवेशन में बदलाव का संकेत दिया।

रिसर्चर ने अपने पेपर में लिखा है कि "हमने स्मार्टफोन यूजर्स में स्मार्टफोन उपयोग को सीमित करने के प्रभावों को चेक करने के लिए एक अलग दृष्टिकोण को फॉलो किया।" "समय के साथ दिमाग के एक्टिवेशन में बदलाव और एडिक्शन से संबंधित न्यूरोट्रांसमीटर सिस्टम के बीच संबंध पाए गए।"

स्कैन में प्रतिभागियों को कई फोटो नजर आईं, जिनमें ऑन और ऑफ स्मार्टफोन की फोटो, साथ ही बोट और फूल जैसी नॉर्मल फोटो शामिल थीं। स्टडी से पता चला है कि कुछ समय के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंध भी दिमाग की एक्टिविटी को बदल सकता है, जिससे इस बात का खुलासा हुआ कि डिजिटल डिवाइस हमारे न्यूरल पैटर्न को कैसे प्रभावित करते हैं।

रिसर्चर ने लिखा कि "हमारा डाटा स्मार्टफोन के इस्तेमाल की गहन इच्छा और सोशल इंट्रेक्शन की इच्छा को अलग नहीं करता है, आजकल ये दोनों ही तरीके आपस में जुड़े हुए हैं।" "हालांकि हमारा डाटा इन प्रोसेस को उजागर किए बिना बेहतर निष्कर्ष दिखाता है, भविष्य में होने वाली स्टडी का लक्ष्य साफतौर पर इस पहलू पर होना चाहिए।"

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tech Tips, Tech Guide, Study, Smartphone Restriction
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  3. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  4. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  5. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  6. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  7. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  8. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  10. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »