DJI लॉन्च करेगी स्लीक, कॉम्पेक्ट माइक्रोफोन Mic Mini, तस्वीरें लीक!

.यह वायरलेस माइक्रोफोन होगा जो साइज में बहुत ही कॉम्पेक्ट होगा।

DJI लॉन्च करेगी स्लीक, कॉम्पेक्ट माइक्रोफोन Mic Mini, तस्वीरें लीक!

DJI Mic Mini में क्लिप-ऑन डिजाइन देखने को मिल सकता है।

ख़ास बातें
  • यह दो कलर में नजर आ रहा है जिसमें आर्कटिक व्हाइट और इनफिनिटी ब्लैक है
  • DJI Mic Mini में क्लिप-ऑन डिजाइन देखने को मिल सकता है
  • इसकी कीमत भी किफायती हो सकती है
विज्ञापन
ड्रोन बनाने वाली मशहूर कंपनी DJI अब एक नए माइक्रोफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है जो साइज में बहुत ही पतला होगा। यह वायरलेस माइक्रोफोन होगा जो साइज में बहुत ही कॉम्पेक्ट होगा। इसकी इमेज लॉन्च से पहले लीक हो गई हैं। कथित तौर पर इसका नाम DJI Mic Mini होने वाला है। कंपनी इसे दो शेड्स में लॉन्च कर सकती है। आइए जानते हैं डिटेल। 

DJI Mic Mini के नाम से जल्द ही एक बेहद पतला और कॉम्पेक्ट वायरलेस माइक्रोफोन लॉन्च कर सकती है। टिप्स्टर @quadro_news और @JasperEllens ने अपने X सोशल मीडिया हैंडल पर इसके कुछ फोटो शेयर किए हैं जो कि लीक हुई इमेज बताई जा रही हैं। इमेज में माइक्रोफोन दो कलर में नजर आ रहा है जिसमें आर्कटिक व्हाइट और इनफिनिटी ब्लैक शामिल हैं। DJI Mic Mini में क्लिप-ऑन डिजाइन देखने को मिलेगा जिससे कि यह कैमरा रिग या फिर कपड़े से आसानी से अटैच हो सकेगा। 

खास बात यह भी है कि इसका इंटरफेस एकदम साधारण हो सकता है क्योंकि इसमें सिर्फ 2 बटन ही नजर आ रहे हैं। जिनमें से एक पावर के लिए हो सकता है और दूसरा कनेक्टिविटी के लिए हो सकता है। साथ में एक बेसिक इंडिकेटर लाइट भी मिल सकती है। यहां पर सबसे रोचक बात इसकी प्राइसिंग के बारे में कही गई है। 

लीक्स के अनुसार, DJI Mic Mini की कीमत 45 डॉलर (लगभग 3700 रुपये) के आसपास हो सकती है। अगर कंपनी इसी कीमत में इसे लॉन्च करती है तो यह DJI के अन्य माइक्रोफोन्स से काफी सस्ता होगा। इस माइक्रोफोन के माध्यम से डिजिटल क्रिएटर्स को लुभाने की कोशिश करेगी जो पोर्टेबिलिटी के साथ ही एक ऐसा डिवाइस पाने की इच्छा रखते हों जिसे इस्तेमाल करना भी उतना ही आसान हो। इसके साथ ही कंपनी इस बात का ख्याल भी जरूर रखेगी कि ऑडियो क्वालिटी के मामले में यूजर्स को निराश न होना पड़े। बैटरी लाइफ और अन्य फीचर्स के बारे में अभी तक खास जानकारी नहीं सामने आई है। लेकिन लीक इशारा करता है कि यह जल्द मार्केट में लॉन्च हो सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: DJI, Mic Mini, wireless microphone
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »