• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • DJI Neo ड्रोन लॉन्च हुआ 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, AI सब्जेक्ट ट्रैकिंग जैसे फीचर्स के साथ, जानें कीमत

DJI Neo ड्रोन लॉन्च हुआ 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, AI सब्जेक्ट ट्रैकिंग जैसे फीचर्स के साथ, जानें कीमत

ड्रोन में AI ट्रैकिंग फीचर है जिससे यह कई एक्टिविटी जैसे साइकलिंग, स्केटबोर्डिंग या हाइकिंग आदि के दौरान भी सब्जेक्ट को ट्रैक कर सकता है।

DJI Neo ड्रोन लॉन्च हुआ 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, AI सब्जेक्ट ट्रैकिंग जैसे फीचर्स के साथ, जानें कीमत

Photo Credit: DJI

DJI Neo में 1/2 इंच का इमेज सेंसर है।

ख़ास बातें
  • DJI Neo में 1/2 इंच का इमेज सेंसर है।
  • यह 12 मेगापिक्सल के फोटो खींच सकता है।
  • यह लगातार 18 मिनट तक उड़ सकता है।
विज्ञापन
DJI Neo कंपनी का नया ड्रोन है जो अब तक का सबसे हल्का और कॉम्पेक्ट ड्रोन बताया गया है। इसमें कई फीचर्स जैसे AI आधारित सब्जेक्ट ट्रैकिंग, क्विक शॉट्स, 4K अल्ट्रा स्टेबलाइज्ड वीडियो रिकॉर्डिंग और रिमोटलेस ऑपरेशन आदि शामिल हैं। इसे स्मार्टफोन से भी पेअर किया जा सकता है। कंपनी इसके साथ कई महत्वपूर्ण एक्सेसरी भी देने वाली है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

DJI Neo Price

DJI Neo की कीमत 199 यूरो (लगभग 19,000 रुपये) है। कंपनी इसके साथ एक्सेसरी भी दे रही है। जिसके लिए 349 यूरो (लगभग 33,000 रुपये) कीमत का DJI Neo Fly More Combo पैकेज रखा गया है। ड्रोन को DJI के अधिकारिक ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है और इसकी सेल शुरू हो चुकी है। 
 

DJI Neo Specifications

DJI Neo में 1/2 इंच का इमेज सेंसर है। यह 12 मेगापिक्सल के फोटो खींच सकता है। यह 30fps पर 4K रिज़ॉल्यूशन में अल्ट्रा-स्टेबलाइज्ड वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। कंपनी का दावा है कि रिकॉर्डिंग पूरी होने के बाद यह अपने आप ही यूजर की हथेली पर वापस लौट आता है। नियो अब तक का सबसे हल्का और सबसे कॉम्पेक्ट ड्रोन है जिसका वजन सिर्फ 135 ग्राम है। 

ड्रोन में AI ट्रैकिंग फीचर है जिससे यह कई एक्टिविटी जैसे साइकलिंग, स्केटबोर्डिंग या हाइकिंग आदि के दौरान भी सब्जेक्ट को ट्रैक कर सकता है। ड्रोन में 6 फ्लाई पैटर्न- बूमरैंग, सर्कल, ड्रोनी, हेलिक्स, रॉकेट और स्पॉटलाइट के साथ फुटेज कैप्चर की जा सकती है जिसके लिए QuickShots फीचर इसमें मिलता है। 

ड्रोन को बिना रिमोट कंट्रोल के भी ऑपरेट किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह DJI Fly ऐप, रिमोट कंट्रोलर, RC Motion, DJI Goggles आदि से कनेक्ट हो सकता है जिससे इसे कंट्रोल किया जा सकता है। डीजेआई का कहना है कि ड्रोन हाई स्पीड, लेवल-4 की वाइंड कंडीशन को भी बर्दाश्त कर सकता है। यह लगातार 18 मिनट तक उड़ सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

शौर्य तोमर Shaurya Tomer is a Sub Editor at Gadgets 360 with 2 years of experience across a diverse spectrum of topics. With a particular focus on smartphones, gadgets and the ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »