DJI ने लॉन्च किया Neo 2 ड्रोन, 12MP कैमरा के साथ 4K 100fps रिकॉर्डिंग और एडवांस ट्रैकिंग जैसे फीचर्स
DJI Neo 2 Drone की कीमत 239 यूरो (लगभग 24,692 रुपये) है। वहीं फ्लाई मोर कॉम्बो (ड्रोन ओनली) की कीमत 329 यूरो (लगभग 33,991 रुपये) वहीं फुल फ्लाई मोर कॉम्बो की कीमत 399 यूरो (लगभग 41,223 रुपये) और मोशन फ्लाई मोर कॉम्बो की कीमत 579 यूरो (लगभग 59,814 रुपये) है। DJI Neo 2 Drone में f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का 1/2 इंच CMOS सेंसर और एक नया 2 एक्सिस जिम्बल है जो फुटेज को स्टेबल रखने में मदद करता है।