देश में जल्द शुरू होगा E-Rupee का ट्रायल

इससे देश की डिजिटल इकोनॉमी को मजबूती मिलने की संभावना है। ई-रुपी से पेमेंट सिस्टम्स अधिक एफिशिएंट बनेंगे और मनी लॉन्ड्रिंग पर नियंत्रण किया जा सकेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2022 21:00 IST
ख़ास बातें
  • इसे देश के स्टेट-ऑफ-द-आर्ट पेमेंट सिस्टम्स का सपोर्ट मिलेगा
  • यह फाइनेंशियल इनक्लूजन में भी योगदान देगा
  • अमेरिका में फेडरल रिजर्व CBDC लॉन्च करने पर विचार कर रहा है

इससे देश की डिजिटल इकोनॉमी को मजबूती मिलने की संभावना है

देश में सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) जल्द ही e-rupee का ट्रायल शुरू करेगा। इससे देश की डिजिटल इकोनॉमी को मजबूती मिलने की संभावना है। ई-रुपी से पेमेंट सिस्टम्स अधिक एफिशिएंट बनेंगे और मनी लॉन्ड्रिंग पर नियंत्रण किया जा सकेगा।

RBI ने CBDC पर एक कॉन्सेप्ट नोट में बताया कि इसका लक्ष्य मौजूदा पेमेंट सिस्टम्स की जगह लेना नहीं, बल्कि पेमेंट के विकल्पों को बढ़ाना है। इसे देश के स्टेट-ऑफ-द-आर्ट पेमेंट सिस्टम्स का सपोर्ट मिलेगा। ये सिस्टम्स अफोर्डेबल, एफिशिएंट और सुरक्षित हैं। डिजिटल रुपी सिस्टम से देश की डिजिटल इकोनॉमी को बढ़ावा मिलेगा। यह फाइनेंशियल इनक्लूजन में भी योगदान देगा। CBDC को देश के सेंट्रल बैंक की ओर से जारी किया जाता है और यह करेंसी का एक डिजिटल मॉडल होता है। बहुत से देशों में सेंट्रल बैंक CBDC को जारी करने की संभावना तलाश रहे हैं। 

केंद्र सरकार ने इस वर्ष के बजट में 2022-23 के फाइनेंशियल ईयर से CBDC को लॉन्च करने की घोषणा की थी। RBI ने बताया, "ई-रुपी का विशेष यूज केसेज के लिए जल्द ट्रायल शुरू किया जाएगा। इस ट्रायल का दायरा बढ़ने के साथ ई-रुपी के विशेष फीचर्स और फायदों की जानकारी दी जाएगी।" CBDC को दो कैटेगरी में रखा जा सकता है - सामान्य उद्देश्य या रिटेल (CBDC-R) और होलसेल (CBDC-W)। रिटेल CBDC को सभी के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि होलसेल CBDC का एक्सेस चुनिंदा फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस के लिए होगा। CBDC एक ब्लॉकचेन पर बेस्ड पेमेंट सॉल्यूशन होता है, जिस पर सेंट्रल बैंक का कंट्रोल रहता है। यह क्रिप्टोकरेंसी की तरह काम करता है लेकिन  क्रिप्टोकरेंसीज की तरह CBDC में वोलैटिलिटी और अन्य रिस्क नहीं होते।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि CBDC से देश के लोगों के लिए पेमेंट के विकल्प बढ़ जाएंगे। केंद्र सरकार को उम्मीद है कि इससे फाइनेंशियल इनक्लूजन को बढ़ाने के उसके लक्ष्य को पूरा करने में भी मदद मिलेगी। सरकार की ओर से CBDC के डिवेलपमेंट में हस्तक्षेप नहीं किया जा रहा और इसकी पूरी जिम्मेदारी RBI को दी गई है। कुछ देशों ने CBDC लॉन्च करने की योजना पर काम शुरू किया है। अमेरिका में फेडरल रिजर्व CBDC लॉन्च करने पर विचार कर रहा है। रूस ने डिजिटल रूबल कही जाने वाली अपनी CBDC की टेस्टिंग शुरू कर दी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Digital, Payment, Secure, Government, Market, CBDC, Budget, RBI, Trial, Retail, Blockchain, America

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  2. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  3. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  4. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  5. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  6. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  7. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
  8. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
  9. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  10. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.