Western Digital और Seagate ने कहा है कि 2026 तक की हार्ड ड्राइव क्षमता लगभग पूरी तरह बिक चुकी है। AI और क्लाउड डेटा सेंटर्स की मांग के चलते स्टोरेज शॉर्टेज बढ़ी है।
Photo Credit: Unsplash/ benjamin lehman
Seagate की नियरलाइन कैपेसिटी भी पूरी अलॉटेड
AI सेक्टर की बढ़ती मांग का असर अब स्टोरेज इंडस्ट्री पर साफ दिखने लगा है। दुनिया की प्रमुख हार्ड ड्राइव कंपनियों में शामिल Western Digital ने कहा है कि उसकी 2026 की स्टोरेज क्षमता लगभग पूरी तरह बिक चुकी है, जबकि साल खत्म होने में अभी करीब 10 महीने बाकी हैं। कंपनी के CEO Irving Tan ने हालिया अर्निंग कॉल में बताया कि 2026 के लिए उपलब्ध ज्यादातर क्षमता पहले ही बड़े ग्राहकों को अलॉट की जा चुकी है। इसी तरह Seagate Technology ने भी कहा है कि उसके हाई कैपेसिटी नियरलाइन ड्राइव्स की 2026 तक की सप्लाई पूरी तरह अलॉटेड है।
Western Digital के CEO Irving Tan ने अर्निंग कॉल के दौरान कहा कि कंपनी “कैलेंडर 2026 के लिए लगभग पूरी तरह सोल्ड आउट” है। उनके मुताबिक स्टोरेज कैपेसिटी का बड़ा हिस्सा कंपनी के टॉप सात ग्राहकों को दिया गया है। इनमें से तीन ग्राहकों के साथ 2027 और 2028 तक के लिए भी समझौते हो चुके हैं। कंपनी ने यह भी संकेत दिया कि एंटरप्राइज ग्राहकों से बढ़ती मांग के चलते कंज्यूमर मार्केट अब उसके कुल रेवेन्यू का सिर्फ करीब 5 प्रतिशत रह गया है।
वहीं Seagate के चेयरमैन और CEO Dave Mosley ने Q2 2026 अर्निंग कॉल में कहा (via Investing.com) कि ग्लोबल क्लाउड डेटा सेंटर्स में हाई कैपेसिटी नियरलाइन ड्राइव्स की मांग लगातार बनी हुई है। उनके अनुसार 2026 के लिए नियरलाइन कैपेसिटी पूरी तरह अलॉट की जा चुकी है और कंपनी जल्द ही 2027 की पहली छमाही के ऑर्डर लेना शुरू करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि प्रमुख क्लाउड ग्राहकों के साथ 2027 तक के लॉन्ग टर्म समझौते हैं और 2028 की डिमांड को लेकर भी चर्चा चल रही है।
इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि AI कंपनियों की तेज ग्रोथ के कारण प्रोसेसर, मेमोरी और स्टोरेज जैसे हार्डवेयर की मांग तेजी से बढ़ी है। पहले ही मेमोरी शॉर्टेज के चलते RAM की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ टेक कंपनियां, जिनमें गेम कंसोल निर्माता भी शामिल हैं, संभावित हार्डवेयर कमी को देखते हुए अपनी भविष्य के लॉन्च प्लान्स पर दोबारा विचार कर रहे हैं।
इसके अलावा, हालिया महीनों में लैपटॉप व स्मार्टफोन के प्राइस भी बढ़ते दिखाई दिए हैं। पिछले साल के आखिर में एक एनालिस्ट ने दावा किया था कि Samsung ने अपनी DDR5 RAM के कॉन्ट्रैक्ट प्राइस में 100% इजाफा किया था, जिससे प्रति यूनिट कीमत 19.50 यूएस डॉलर (करीब 1,800 रुपये) हो गई है। ये कॉन्ट्रैक्ट प्राइस बल्क प्राइसिंग के लिए है। बता दें कि Samsung से कई प्रमुख ब्रांड्स जैसे HP, Dell, Lenovo आदि RAM खरीदते हैं। इसके पीछे का कारण भी स्टॉक खत्म होना बताया गया था।
अब, ताजा अपडेट से संकेत मिलता है कि AI से जुड़ी डिमांड फिलहाल कम होती नजर नहीं आ रही है। इसका सीधा असर कंज्यूमर सेगमेंट पर कीमतों और उपलब्धता के रूप में दिख सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,590
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹41,061
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब