• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Tinder पर बढ़ी रोमांस तलाशने वालों की तादाद, कंपनी को मिला अनुमान से ज्यादा रेवेन्यू 

Tinder पर बढ़ी रोमांस तलाशने वालों की तादाद, कंपनी को मिला अनुमान से ज्यादा रेवेन्यू 

कंपनी के बेहतर तिमाही नतीजे से इसके शेयर प्राइस में भी उछाल आया है। कंपनी के लिए यह वर्ष उतार-चढ़ाव वाला रहा है

Tinder पर बढ़ी रोमांस तलाशने वालों की तादाद, कंपनी को मिला अनुमान से ज्यादा रेवेन्यू 

कंपनी के बेहतर तिमाही नतीजे से इसके शेयर प्राइस में भी उछाल आया है

ख़ास बातें
  • जुलाई-सितंबर के दौरान Match का रेवेन्यू लगभग 81 करोड़ डॉलर रहा
  • टिंडर के पेड सब्सक्रिप्शन में कनेक्शन खोजने के अधिक विकल्प मिलते हैं
  • कंपनी के बेहतर तिमाही नतीजे से इसके शेयर प्राइस में भी उछाल आया है
विज्ञापन
लोकप्रिय डेटिंग ऐप Tinder को चलाने वाली कंपनी Match का तिमाही रेवेन्यू अनुमान से अधिक रहा है। इसका कारण ऐप का पेड सब्सक्रिप्शन लेने वालों की संख्या बढ़ना है। कंपनी के बेहतर तिमाही नतीजे से इसके शेयर प्राइस में भी उछाल आया है। कंपनी के लिए यह वर्ष उतार-चढ़ाव वाला रहा है। इसके कुछ सीनियर एग्जिक्यूटिव्स ने इस्तीफा दिया है और ऐप के नए फीचर्स को लेकर भी समस्याएं हुई हैं। 

इन्फ्लेशन बढ़ने का भी ऐप्स पर किए जाने वाले खर्च पर असर पड़ रहा है। जुलाई-सितंबर के दौरान Match का रेवेन्यू लगभग 81 करोड़ डॉलर रहा। एनालिस्ट्स ने यह आंकड़ा 79.3 करोड़ डॉलर रहने का अनुमान दिया था। टिंडर का रेवेन्यू 6 प्रतिशत और इसके पेड सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स की संख्या 7 प्रतिशत बढ़ी है। टिंडर पर एक फीचर की वापसी हुई है जिससे यूजर्स अपने डेस्कटॉप से स्वाइप कर सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने चौथी तिमाही में ग्रोथ फ्लैट रहने का पूर्वानुमान दिया है। कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव Bernard Kim और फाइनेंस चीफ Gary Swidler ने शेयरहोल्डर्स को भेजे पत्र में बताया कि प्रोडक्ट को बेहतर बनाने पर काम किया जा रहा है। टिंडर के पेड सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स को कनेक्शन खोजने के लिए अधिक विकल्प मिलते हैं। 

Match की योजना स्टाफ कॉस्ट और मार्केटिंग पर खर्च में कमी कर स्लोडाउन से निपटने की है। कंपनी के शेयर में इस वर्ष 66 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। Match ने चौथी तिमाही में रेवेन्यू 78-79 करोड़ डॉलर के बीच रहने का पूर्वानुमान दिया है। कंपनी को डॉलर में मजबूती से लगभग 1.4 करोड़ डॉलर का नुकसान होने की आशंका है। इस सेगमेंट की कुछ अन्य कंपनियों ने भी रेवेन्यू में कमी होने का पूर्वानुमान दिया है।

कंपनी ने बताया कि Renate Nyborg के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई CEO की पोस्ट को भरने की कोशिश हो रही है। स्लोडाउन के कारण लोग गैर जरूरी खर्च में कमी कर रहे हैं। इसका असर बहुत से सेक्टर्स में कंपनियों पर पड़ रहा है। इससे आगामी तिमाहियों में इन के प्रॉफिट और रेवेन्यू में कमी आ सकती है। कंपनी के ऐसे प्रोडक्ट्स पर अधिक असर पड़ा है जो कम आमदनी वाले यूजर्स के लिए हैं। इस सेगमेंट की कुछ अन्य कंपनियों की ओर से भी रेवेन्यू में कमी होने का पूर्वानुमान दिया गया है।  



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Revenue, Features, Tinder, Dating, Market, desktop, Slowdown, Paid, Users, Marketing, Cost
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  7. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  6. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  7. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  8. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  9. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »