स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच के बाद अब स्मार्ट टूथब्रश, मिलिए Colgate E1 से

स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच के बाद अब बारी है स्मार्ट टूथब्रश की। अभी तक आपने विज्ञापनों में कहते सुना होगा, 'क्या आपके टूथपेस्ट में नमक है?' लेकिन आधुनिक तकनीक ने टूथब्रश पर नया प्रयोग किया है।

स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच के बाद अब स्मार्ट टूथब्रश, मिलिए Colgate E1 से
ख़ास बातें
  • यह स्मार्ट टूथब्रश आपके जबड़े को मॉनिटर करने में सक्षम होगा
  • इस स्मार्ट टूथब्रश के लिए कॉलगेट कनेक्ट नाम का आईओएस ऐप भी पेश
  • अभी एंड्रॉयड यूज़र के लिए यह ब्रश किसी काम का नहीं होगा
विज्ञापन
स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच के बाद अब बारी है स्मार्ट टूथब्रश की। अभी तक आपने विज्ञापनों में कहते सुना होगा, 'क्या आपके टूथपेस्ट में नमक है?' लेकिन आधुनिक तकनीक ने टूथब्रश पर नया प्रयोग किया है। बिजनेस इनसाइडर वेबसाइट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नामी कंपनी Colgate एक स्मार्ट टूथब्रश लेकर आई है। इसे Colgate E1 का नाम मिला है और कंपनी ने इसके लिए ऐप्पल के साथ साझेदारी की है। यह स्मार्ट टूथब्रश ऐप्पल की वेबसाइट और स्टोर के जरिए बेचा जाएगा। यह स्मार्ट टूथब्रश आपके जबड़े को मॉनिटर करने में सक्षम होगा, साथ ही ब्रश करने के सही तरीकों के बारे में बताएगा। ब्रश से रियल टाइम में फीडबैक भी मिलेगा।

इस स्मार्ट टूथब्रश के लिए कंपनी ने कॉलगेट कनेक्ट नाम का आईओएस ऐप भी पेश किया है। अभी एंड्रॉयड यूज़र के लिए यह ब्रश किसी काम का नहीं होगा। यह टूथब्रश इतना 'स्मार्ट' है कि आपकी रोजाना ब्रश करने की आदतों, ब्रश करने के सही तरीकों पर नज़र रखेगा। इतना ही नहीं, आप इस स्मार्ट टूथब्रश से गेम भी खेल सकते हैं। यह टूथब्रश ब्लूटूथ को भी सपोर्ट करता है। कंपनी की तरफ से दावा किया गया है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद इस स्मार्ट टूथब्रश की बैटरी पूरे 10 दिन तक चलेगी।
 
colgate e1

colgate_e1


आपको बता दें कि स्मार्ट टूथब्रश की खोज करने वाला कॉलगेट कोई पहला ब्रांड नहीं है। इससे पहले भी तमाम कंपनियां इस तरह के स्मार्टब्रश लाती रही हैं। ज्यादातर स्मार्ट टूथब्रश कोलिब्री ब्रांड ने बाजार में उतारे हैं। यहां तक कि कॉलगेट ई1 स्मार्ट टूथब्रश भी कोलिब्री की तकनीक पर आधारित है। कोलिब्री आरा स्मार्ट टूथब्रश और कॉलगेट ई1 के लगभग सभी फीचर एक जैसे ही हैं।

इस स्मार्ट टूथब्रश में 'गो पाइरेट' गेम भी है, जो बच्चों को खासा पसंद आ सकता है। यह गेम कॉलगेट कनेक्ट ऐप के अंदर मौज़ूद है। इस गेम को खेलते हुए आप जितनी देर ब्रश करेंगे, उतने सिक्के आपको प्वाइंट्स के तौर पर मिलते जाएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, कॉलगेट ई1 की कीमत ऐप्पल स्टोर पर $99 (करीब 6324.61 रुपये) रखी गई है। कोलिब्री और कॉलगेट ई1 में एक बुनियादी अंतर सिर्फ ये है कि कोलिब्री एंड्रॉयड पर काम करता है और ई1 आईओएस ऐप पर।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Smartphone, Smart Tooth Brush, Colgate
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 165Hz डिस्प्ले और अंदर लगा है पंखा, गेमर्स के लिए आ रहा है Redmi K90 Max!
  2. Redmi Note 15 SE की सेल आज से शुरू, 2 हजार रुपये का मिल रहा डिस्काउंट
  3. Xiaomi Fan Festival: स्मार्टफोन से लेकर टैबलेट और स्मार्ट टीवी पर गजब डिस्काउंट
  4. Realme 16 5G vs Vivo V60e vs OnePlus Nord 5: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. OnePlus Nord 6 आज हो रहा लॉन्च, 9000mAh बैटरी के साथ दमदार कैमरा, जानें सबकुछ
  6. Oppo K14x 5G पर मिल रहा गजब डिस्काउंट, जानें कितना सस्ता खरीदें 6500mAh बैटरी वाला फोन
  7. ट्रैफिक और भीड़ में भी क्लियर कॉल, WhatsApp में नया फीचर!
  8. Paytm का बड़ा अपडेट, बिना कार्ड ATM से पैसे निकालें और बिना PIN करें पेमेंट!
  9. एक चार्जर से लैपटॉप, फोन, टैबलेट सब चार्ज! Stuffcool Zeno 100W चार्जिंग स्टेशन भारत में लॉन्च
  10. TVS Motor के iQube, Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की सेल्स 44 प्रतिशत बढ़ी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »