Oppo K14x 5G भारतीय बाजार में फरवरी में लॉन्च हुआ था जो कि अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।
Photo Credit: Oppo
Oppo K14x 5G में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले है।
Oppo K14x 5G भारतीय बाजार में फरवरी में लॉन्च हुआ था जो कि अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। जी हां अगर आप K14x 5G को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर ओप्पो स्मार्टफोन पर भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से बचत हो रही है। आइए Oppo K14x 5G पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Oppo K14x 5G का 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 14,249 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि फरवरी, 2026 में 14,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब बैंक ऑफर में OneCard क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 1 हजार रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 13,249 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर रुपये तक कीमत कम हो सकती है।
Oppo K14x 5G में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1604 x 720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस किया गया है। इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 45W सुपरVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड कलर ओएस 16 पर चलता है। वहीं यह फोन IP64 रेटिंग से लैस किया गया है, जिससे धूल और पानी की छींटों से बचाव सुनिश्चित होता है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो K14x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 166.6 मिमी, चौड़ाई 78.5 मिमी, मोटाई 8.61 मिमी और वजन 212 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट