Redmi Note 15 SE की सेल आज से शुरू, 2 हजार रुपये का मिल रहा डिस्काउंट

Xiaomi ने आज भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE की पहली सेल शुरू कर दी है।

Redmi Note 15 SE की सेल आज से शुरू, 2 हजार रुपये का मिल रहा डिस्काउंट

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Note 15 SE में 6.77 इंच की क्वाड-कर्व्ड एज AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Redmi Note 15 SE में 6.77 इंच की क्वाड-कर्व्ड एज AMOLED डिस्प्ले है।
  • Redmi Note 15 SE में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Redmi Note 15 SE में 5,800mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Xiaomi ने आज भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE की पहली सेल शुरू कर दी है। 5,800mAh बैटरी वाले इस फोन को बीते हफ्ते लॉन्च किया गया था। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Note 15 SE में Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। आइए Redmi Note 15 Special Edition की कीमत से लेकर इस मिलने वाले ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi Note 15 SE Price

Redmi Note 15 SE के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। बैंक ऑफर में ICICI कार्ड से भुगतान पर 2,000 रुपये डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद प्रभावी कीमत कम हो जाएगी। आज से इस फोन की बिक्री Xiaomi की आधिकारिक साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। 

Redmi Note 15 SE Specifications

Redmi Note 15 SE में 6.77 इंच की क्वाड-कर्व्ड एज AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,800mAh की बैटरी से लैस है। सिक्योरिटी के इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और AI फेस अनलॉक दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Note 15 SE के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, ड्यूल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, IR ब्लास्टर और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 और IP66 रेटिंग से लैस किया गया है।  AI-पावर्ड टूल्स का एक सेट, जिसमें AI इरेज, AI स्काई, AI बोकेह, AI ब्यूटीफाई और AI रिफ्लेक्शन रिमूवल शामिल हैं। 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.77 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 6 Gen 3
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1,080x2,392 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »