• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • चीन में कोरोना के मामले बढ़ने से कई शहरों में लॉकडाउन, iPhone के प्रोडक्शन पर भी असर

चीन में कोरोना के मामले बढ़ने से कई शहरों में लॉकडाउन, iPhone के प्रोडक्शन पर भी असर

चीन के प्रेसिडेंट Xi Jinping जीरो कोविड पॉलिसी के तहत महामारी से निपटने के लिए कड़े उपाय किए जा रहे हैं

चीन में कोरोना के मामले बढ़ने से कई शहरों में लॉकडाउन, iPhone के प्रोडक्शन पर भी असर

लॉकडाउन में हाई, मीडियम और लो रिस्क वाले क्षेत्रों के लिए विभिन्न नियम हैं

ख़ास बातें
  • चीन में जीरो कोविड पॉलिसी के तहत कड़े उपाय किए जा रहे हैं
  • इस सप्ताह की शुरुआत में चीन के लगभग 28 शहरों में लॉकडाउन था
  • पिछले कुछ दिनों में लगभग 200 लॉकडाउन लगाए गए हैं
विज्ञापन
लगभग तीन वर्ष पहले महामारी की शुरुआत वाले देश चीन में कोरोना के मामले दोबारा बढ़ रहे हैं। इस पर नियंत्रण के लिए कई शहरों में सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया है। चीन के प्रेसिडेंट Xi Jinping जीरो कोविड पॉलिसी के तहत महामारी से निपटने के लिए कड़े उपाय किए जा रहे हैं। 

चीन की सरकार ने वुहान के एक जिले में आठ लाख से अधिक लोगों को 30 अक्टूबर तक बाहर नहीं निकलने को कहा है। वुहान में प्रति दिन कोरोना के लगभग 25 नए मामलों की रिपोर्ट है। चीन में लगातार तीसरे दिन 1,000 से अधिक नए मामले आए हैं। इस महीने की शुरुआत में Jinping ने संकेत दिया था कि जीरो कोविड पॉलिसी में कोई छूट नहीं दी जाएगी। उनका कहना था कि यह वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोगों की लड़ाई है। इस सप्ताह की शुरुआत में चीन के लगभग 28 शहरों में लॉकडाउन था। इससे ऐसे क्षेत्रों में लगभग 20.7 करोड़ लोगों पर असर पड़ा है जिनकी चीन के जीडीपी में लगभग एक-चौथाई हिस्सेदारी है। 

पिछले कुछ दिनों में लगभग 200 लॉकडाउन लगाए गए हैं। इनमें से अधिकतर ऐसे समुदायों से जुड़े हैं जिनकी पहचान हाई या मीडियम रिस्क वालों के तौर पर की गई है। लॉकडाउन में हाई, मीडियम और लो रिस्क वाले क्षेत्रों के लिए विभिन्न नियम हैं। स्मार्टफोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn के Zhengzhou में मौजूद iPhone की फैक्टरी पर भी लॉकडाउन का असर पड़ा है। Foxconn ने बताया कि उसके कुछ वर्कर्स को क्वारनटाइन किया गया है। Apple के लिए यह एक चिंता का मुद्दा है। कंपनी ने पिछले महीने iPhone की नई सीरीज लॉन्च की थी। 

Apple ने अपनी नई iPhone 14 सीरीज के कुछ मॉडल्स की भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू की है। इसे चीन में मैन्युफैक्चरिंग को कम करने की कंपनी की योजना के हिस्से के तौर पर देखा जा रहा है। अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ने के कारण बहुत सी अमेरिकी कंपनियां चीन में बिजनेस को लेकर अपनी स्ट्रैटेजी बदल रही हैं। Foxconn के चेन्नई के निकट प्लांट में भारतीय मार्केट के लिए iPhone 14 सीरीज के स्मार्टफोन्स की असेंबलिंग शुरू हो गई है। हाल ही में रिपोर्ट आई थी कि Apple ने पहली बार AirPods और  Beats हेडफोन का कुछ प्रोडक्शन भी भारत में करने का फैसला किया है।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent 
  2. Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
  3. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
  4. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  6. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
  7. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
  8. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. ₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »