Apple की चेतावनी iPhone यूजर्स बंद कर दें Google Chrome का इस्तेमाल

Apple ने iPhone यूजर्स को Google Chrome का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है।

Apple की चेतावनी iPhone यूजर्स बंद कर दें Google Chrome का इस्तेमाल

Photo Credit: Apple

Safari सिस्टम कॉन्फिगरेशन का एक आसान वर्जन प्रदान करता है।

ख़ास बातें
  • Safari सिस्टम कॉन्फिगरेशन का एक आसान वर्जन प्रदान करता है।
  • Chrome की तुलना में Safari यूजर्स की ज्यादा प्राइवेसी करता है।
  • Apple का Google इंटीग्रेशन आपको अभी भी परेशान कर सकता है।
विज्ञापन

Apple ने iPhone यूजर्स को Google Chrome का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है। एप्पल का कहना है कि क्रॉम की तुलना में Safari यूजर्स की प्राइवेसी की सुरक्षा करने में ज्यादा मदद करता है। Apple की चेतावनी में अब सीक्रेटिव फिंगरप्रिंटिंग भी शामिल है। Apple का कहना है कि Safari एडवरटाइजर और वेबसाइट को आपके डिवाइस के यूनिक कॉम्बिनेशन का उपयोग करके आपको ट्रैक करने के लिए फिंगरप्रिंट बनाने से रोकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Safari है ज्यादा सुरक्षित


फिंगरप्रिंटिंग से निपटने के लिए Safari सिस्टम कॉन्फिगरेशन का एक आसान वर्जन प्रदान करता है जिससे अधिकतर डिवाइस ट्रैकर्स को समान नजर आते हैं, जिससे आपके डिवाइस को ट्रैक करना मुश्किल हो जाता है। इस साल डिजिटल फिंगरप्रिंटिंग काफी खतरनाक रहा है, क्योंकि Google ने इस सीक्रेटिव टेक्नोलॉजी पर बैन को हटा दिया है जिसे डिसेबल नहीं किया जा सकता है। ट्रैकिंग कुकीज ऑप्ट आउट प्रदान करती हैं, इसलिए यूजर्स के लिए यह बुरी खबर है कि फिंगरप्रिंटिंग ऐसा नहीं करती है। 

फिंगरप्रिंटिंग आपके फोन से कई डाटा प्वाइंट को लेता है और उन्हें एक ट्रैकेबल आइडेंटिटी में जोड़ता है। इन सिग्नल को गलत साबित करके इसे रोकने के लिए नई टेक्नोलॉजी पेश करने वाला Apple अकेला नहीं है। मोजिला ने फायरफॉक्स को भी इसी तरह अपडेट किया है। आप चेक कर सकते हैं कि आपके डिवाइस पर फिंगरप्रिंट किया जा सकता है या नहीं या आपकी पहचान छुपाई जा रही है या नहीं। Apple का कहना है कि Safari में AI बेस्ड ट्रैकिंग रोकथाम, प्राइवेट ब्राउजिंग और लोकेशन हार्वेस्टिंग से भी सिक्योरिटी मिलती है। हालांकि, Chrome इन सभी मामलों में यूजर्स की सुरक्षा करने में विफल रहता है। सफारी, गूगल डॉक्स, गूगल शीट और गूगल स्लाइड्स के साथ आसानी से काम करता है।

Apple का Google इंटीग्रेशन आपको अभी भी परेशान कर सकता है, चाहे आप Safari का इस्तेमाल करते हों। जब आप Safari में वेब सर्च करते हैं तो आप शायद Google को डिफॉल्ट सर्च इंजन के तौर पर इस्तेमाल कर रहे होते हैं। हर पेज के नीचे Google अब अपने Google ऐप का एक हाइलाइट किया हुआ लिंक देता है, जिसमें एक-क्लिक रीडायरेक्ट होता है जिस पर गलती से टैप करना बहुत आसान है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, iPhone, Safari, Google Chrome
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का एडवांस Smart Camera 4 Max लॉन्च, 12x जूम के साथ दो AI कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया Xiaomi Mijia 10Kg Ultra-Slim Washing Machine, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Tecno Spark 50 5G vs Oppo A6s 5G vs iQOO Z11X 5G: जानें 20K में कौन सा है बेस्ट
  4. 200MP कैमरा के साथ Vivo V70 FE आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव
  5. Nothing के AI स्मार्ट ग्लास 2027 में हो सकते हैं लॉन्च, मिलेगा यूनीक डिजाइन!
  6. 5100mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Pixel फोन लॉन्च के बाद हुआ 4700 रुपये सस्ता
  7. Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
  8. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  9. Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »