Xiaomi ने चीनी बाजार में Xiaomi Mijia 10Kg Ultra-Slim Washing Machine को लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Xiaomi
Xiaomi Mijia 10Kg Ultra-Slim Washing Machine
Xiaomi ने चीनी बाजार में Xiaomi Mijia 10Kg Ultra-Slim Washing Machine को लॉन्च कर दिया है। Xiaomi ने इस मशीन को छोटे लॉन्ड्री रूम में आसानी से फिट करने के लिए डिजाइन किया है। इसमें अल्ट्रा-स्लिम बॉडी और एडवांस स्मार्ट फीचर्स हैं। यह वॉशिंग मशीन 24 वॉशिंग प्रोग्राम को सपोर्ट करती है। मिजिया वॉशिंग मशीन में ड्यूराबल डीडी डायरेक्ट-ड्राइव मोटर है। यहां हम आपको Xiaomi Mijia 10Kg Ultra-Slim Washing Machine के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
कीमत की बात की जाए तो Xiaomi Mijia 10Kg Ultra-Slim Washing Machine की कीमत 1199 युआन (लगभग 16,233 रुपये) है। यह वॉशिंग मशीन अब बिक्री के लिए JD.com पर उपलब्ध है।
Xiaomi Mijia 10Kg Ultra-Slim Washing Machine में 516mm का स्लिम डिजाइन दिया गया है, जिससे यह 600mm के स्टैंडर्ड घरेलू कैबिनेट में फिट हो सकता है। इसके बाहरी हिस्से में एक फ्लैट, सीमलेस पैनल और रोटरी नॉब कंट्रोल सिस्टम है। Xiaomi ने इस वॉशिंग मशीन में 525 मिमी का बड़ा ड्रम है। मशीन 1.25 का क्लीनिंग रेशियो प्रदान करती है, जो चीनी स्टैंडर्ड 1.03 से ज्यादा है, जिससे दाग-धब्बे बेहतर तरीके से हटते हैं। इसका 3D जल प्रवाह सिस्टम डिटर्जेंट को जल्दी घोलता है और कपड़े आसानी से साफ हो सकते हैं और धुलाई पूरी तरह होती है।
यह मशीन 24 वॉशिंग प्रोग्राम को सपोर्ट करती है। यह ऊन, रेशम, डाउन जैकेट और आउटडोर कपड़ों जैसे कई प्रकार के कपड़ों को धो सकती है। Xiaomi ने इस मशीन को मिट्टी, तेल, कॉफी और मेकअप समेत 35 प्रकार के आम दागों को साफ करने के लिए डिजाइन किया है। डिटर्जेंट को पहले से मिलाने वाला फीचर क्लीनिंग को बेहतर बनाता है और कपड़े के रेशों को सुरक्षित रखता है।
मिजिया वॉशिंग मशीन में ड्यूराबल डीडी डायरेक्ट-ड्राइव मोटर है, जो 1500W की पावर और 1200rpm की अधिकतम स्पिन स्पीड प्रदान करती है। इसमें 6-डाइमेंशनल शॉक एब्जॉर्प्शन और 7 लेयर नॉयज इन्सुलेशन है, जिससे शांति से मशीन काम करती है। यह 0.05MPa से 0.8MPa के वाटर प्रेशर रेंज में काम करती है और हाइजीन के लिए इसमें 99.9% प्रभावी एंटीबैक्टीरियल डोर सील है। यह मशीन बेहतर सफाई के लिए 60°C पर हाई टेंप्रेचर धुलाई और बैक्टीरिया और वायरस को खत्म करने के लिए 95°C पर स्टीम स्टरलाइजेशन की सुविधा प्रदान करती है।
यह वॉशिंग मशीन Xiaomi HyperOS Connect के साथ इंटीग्रेटेड है, जो Mijia ऐप रिमोट कंट्रोल, XiaoAI के जरिए वॉइस कमांड, इंटेलिजेंट लोड सेंसिंग, मिड-साइकिल लॉन्ड्री एडिशन, 24 घंटे शेड्यूलिंग और रियल-टाइम अलर्ट जैसे फीचर्स से लैस है। यह Xiaomi के AIoT इकोसिस्टम के साथ भी इंटरैक्ट करती है, जिससे वॉश साइकिल पूरी होने पर स्मार्ट ड्राइंग रैक को नीचे करना या लाइट ऑन किया जा सकता है। Xiaomi इस मशीन पर 3 साल की फुल वारंटी और मोटर पर 10 साल की वारंटी प्रदान करता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!