हाल ही में कंपनी ने S1 Pro+ के साथ 4680 Bharat Cell वाले व्हीकल्स की डिलीवरी भी शुरू की थी। इस बैटरी पैक की मैन्युफैक्चरिंग देश में की गई है
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में पिछले महीने बड़ा बदलाव हुआ है। Ola Electric की मार्च में बिक्री महीना-दर-महीना आधार पर 150 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी है। कंपनी के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के रजिस्ट्रेशंस मार्च में बढ़कर 10,117 यूनिट्स के रहे हैं। फरवरी में कंपनी ने 3.973 यूनिट्स की बिक्री की थी।
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि मार्च के अंतिम सप्ताह में ओला इलेक्ट्रिक के प्रति दिन के ऑर्डर्स 1,000 यूनिट्स से अधिक के रहे हैं। कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि मार्च में ओला इलेक्ट्रिक के लिए ऑर्डर्स बढ़े हैं। इसके पीछे कंपनी की सर्विस में सुधार एक बड़ा कारण है। ओला इलेक्ट्रिक ने पार्ट्स की सप्लाई में सुधार और सर्विस नेटवर्क की कड़ी निगरानी के साथ अधिकतर व्हीकल्स की समान दिन पर सर्विस की पेशकश की है। इससे सर्विस को लेकर शिकायतों को घटाने में मदद मिली है।
कंपनी ने मार्च में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के कुल 10 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशंस की उपलब्धि भी हासिल की है। पिछले वर्ष कस्टमर्स की सर्विस को लेकर शिकायतें बढ़ने का ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री पर असर पड़ा था। कंपनी ने Hyperservice प्रोग्राम के साथ कस्टमर्स की सर्विस को लेकर शिकायतों को दूर करने की कोशिश की है। हाल ही में कंपनी ने S1 Pro+ के साथ 4680 Bharat Cell वाले व्हीकल्स की डिलीवरी भी शुरू की थी। इस बैटरी पैक की मैन्युफैक्चरिंग देश में की गई है। इसके साथ अपना बैटरी पैक और सेल मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस रखने वाली भारत की यह पहली कंपनी बनी है। ओला इलेक्ट्रिक ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X को भी पेश किया है। कंपनी ने चार वर्ष पहले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी। ओला इलेक्ट्रिक के पोर्टफोलियो में S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के अलावा Roadster X इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स शामिल हैं। पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने कुछ राज्यों में अपने शोरूम को बंद भी किया है।
हालांकि, पिछले फाइनेंशियल ईयर में इस मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान रहा है। TVS Motor ने लगभग 3,30,145 यूनिट्स की बिक्री की है। इसके बाद Bajaj Auto ने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लगभग 2.76,518 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में ओला इलेक्ट्रिक का लगभग 1,60,558 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथा स्थान रहा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील