Tecno Spark 50 5G vs Oppo A6s 5G vs iQOO Z11X 5G: जानें 20K में कौन सा है बेस्ट

Tecno ने भारत में नया स्मार्टफोन Tecno Spark 50 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Oppo A6s 5G और iQOO Z11X 5G से हो रही है।

Tecno Spark 50 5G vs Oppo A6s 5G vs iQOO Z11X 5G: जानें 20K में कौन सा है बेस्ट

Photo Credit: Tecno/Oppo/iQOO

Tecno Spark 50 5G vs Oppo A6s 5G vs iQOO Z11X 5G

ख़ास बातें
  • Tecno Spark 50 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट दिया है।
  • Oppo A6s 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है।
  • iQOO Z11x 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर है।
विज्ञापन

Tecno ने भारत में नया स्मार्टफोन Tecno Spark 50 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Oppo A6s 5G और iQOO Z11X 5G से हो रही है। Tecno Spark 50 5G ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर से लैस है। वहीं Oppo A6s 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर आता है। जबकि iQOO Z11x 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको Tecno Spark 50 5G, Oppo A6s 5G और iQOO Z11X 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 

Tecno Spark 50 5G vs Oppo A6s 5G vs iQOO Z11X 5G

कीमत और स्टोरेज

Tecno Spark 50 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। वहीं Oppo A6s 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। वहीं iQOO Z11X 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

Tecno Spark 50 5G में 6.78 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1576 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 560 निट्स ब्राइटनेस है। वहीं Oppo A6s 5G में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1570×720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि iQOO Z11x 5G में 6.76 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 2408×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर

Tecno Spark 50 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट दिया है। जबकि Oppo A6s 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है। वहीं iQOO Z11x 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है। 

ऑपरेटिंग सिस्टम

Tecno Spark 50 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HiOS 16 के साथ आता है। जबकि Oppo A6s 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 15 पर काम करता है। वहीं iQOO Z11x 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है।

कैमरा सेटअप

Tecno Spark 50 5G के रियर में f/1.85 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Oppo A6s 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं iQOO Z11x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा आता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Tecno Spark 50 5G में 5जी, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, 3.5 मिमी ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।  जबकि Oppo A6s में 5जी, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, LDAC सपोर् और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। वहीं iQOO Z11x 5G में ड्यूल सिम, 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट मिलता है।

बैटरी बैकअप

Tecno Spark 50 5G  में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Oppo A6s 5G में 6500mAh बैटरी है जो कि 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं iQOO Z11x 5G में 7200mAh की बैटरी आती है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का एडवांस Smart Camera 4 Max लॉन्च, 12x जूम के साथ दो AI कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया Xiaomi Mijia 10Kg Ultra-Slim Washing Machine, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Tecno Spark 50 5G vs Oppo A6s 5G vs iQOO Z11X 5G: जानें 20K में कौन सा है बेस्ट
  4. 200MP कैमरा के साथ Vivo V70 FE आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव
  5. Nothing के AI स्मार्ट ग्लास 2027 में हो सकते हैं लॉन्च, मिलेगा यूनीक डिजाइन!
  6. 5100mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Pixel फोन लॉन्च के बाद हुआ 4700 रुपये सस्ता
  7. Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
  8. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  9. Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »