इस इलेक्ट्रिक SUV की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के Heartect-e प्लेटफॉर्म पर की गई है। e Vitara में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प हैं
इस इलेक्ट्रिक SUV की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के Heartect-e प्लेटफॉर्म पर की गई है
देश की सबसे बड़ी कार मेकर मारूति सुजुकी ने हाल ही में अपने पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल e Vitara को लॉन्च किया था। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक SUV के लॉन्च के पहल महीने में 2,200 यूनिट्स से अधिक की बिक्री की है। e Vitara को तीन वेरिएंट्स - Alpha, Delta और Zeta में उपलब्ध कराया गया है।
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में Maruti Suzuki ने देरी से बिजनेस शुरू किया है। इस सेगमेंट में Tata Motors की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक SUV के लॉन्च के पहले महीने में इसकी 2,205 यूनिट्स बेची हैं। e Vitara के प्राइसेज 15.99 लाख रुपये से 20.01 लाख रुपये के बीच हैं। इस मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV का मुकाबला Hyundai की Creta EV और MG Motor की ZS EV से है। e Vitara का बैटरी-ऐज-ए-सर्विस विकल्प के साथ शुरुआती प्राइस 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। हालांकि, इसके साथ 3.99 प्रति किलोमीटर का बैटरी रेंटल चुकाना होगा।
इस इलेक्ट्रिक SUV की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के Heartect-e प्लेटफॉर्म पर की गई है। e Vitara में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प हैं। इसका 49 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 144 bhp की अधिकतम पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है, जबकि 61 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 174 bhp की पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क दे सकता है। इसके 49 kWh के बैटरी पैक वाले वर्जन की रेंज लगभग 440 किलोमीटर और 61 kWh की लगभग 543 किलोमीटर की है। इसका मॉडर्न डिजाइन LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, Y शेप वाली LED डेटाइम रनिंग लाइट्स और फ्रंट में फॉग लैम्प्स के साथ है। इसमें डुअल-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डुअल-स्क्रीन वाला डैशबोर्ड है।
भारत NCAP टेस्ट में e Vitara को में 5-स्टार रेटिंग मिली है। इस इलेक्ट्रिक SUV में लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) और सात एयरबैग्स दिए गए हैं। Bharat NCAP में e Vitara को एडल्ट ऑक्यूपमेंट प्रोटेक्शन में 32 प्वाइंट में से 31.49 प्वाइंट्स मिले हैं। फ्रंट ऑफसेट और साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में इसे क्रमशः 16 में से 15.49 प्वाइंट्स और 16 प्वाइंट्स दिए गए हैं। e Vitara के स्ट्रक्चर में 60 प्रतिशत से ज्यादा अल्ट्रा-हाई टेंसाइल और हाई-टेंसाइल स्ट्रेंथ स्टील का इस्तेमाल हुआ है। इसे चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 49 प्वाइंट्स में से 43 प्वाइंट्स दिए गए हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!