भारत ने विदेशी यात्रियों और OCI कार्डहोल्डर्स के लिए e-Arrival Card अनिवार्य कर दिया है, जिससे एंट्री प्रक्रिया तेज होगी।
भारतीय नागरिकों को इस नए डिजिटल फॉर्म से छूट दी गई
भारत में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एंट्री प्रोसेस में बड़ा बदलाव लागू हो गया है। 1 अप्रैल 2026 से विदेशी नागरिकों और OCI कार्डधारकों के लिए e-Arrival Card अनिवार्य कर दिया गया है। यह नया डिजिटल सिस्टम पुराने पेपर फॉर्म की जगह लेता है, जिसे पहले फ्लाइट में या एयरपोर्ट पर भरना पड़ता था। सरकार के मुताबिक इस बदलाव का मकसद एंट्री प्रोसेस को तेज करना, लंबी कतारों को कम करना और डेटा मैनेजमेंट को बेहतर बनाना है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
e-Arrival Card एक ऑनलाइन फॉर्म है, जिसे भारत आने से पहले भरना होता है। यात्री इसे अपने फोन या कंप्यूटर से भर सकते हैं। इसे फ्लाइट के भारत पहुंचने से अधिकतम 72 घंटे पहले सबमिट करना जरूरी है। फॉर्म भरने के बाद एक QR कोड जनरेट होता है, जिसे एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों को दिखाना होता है। स्कैनिंग के बाद एंट्री प्रोसेस पहले के मुकाबले तेज हो जाता है।
यह नियम भारतीय नागरिकों पर लागू नहीं होता। विदेशी पासपोर्ट रखने वाले सभी यात्री और OCI कार्डहोल्डर्स को यह फॉर्म भरना अनिवार्य है। इसमें टूरिस्ट, बिजनेस ट्रैवलर, स्टूडेंट्स सभी शामिल हैं। ग्रुप या फैमिली ट्रैवल के लिए एक व्यक्ति एक साथ पांच लोगों तक की डिटेल्स भर सकता है, जिससे प्रोसेस और आसान हो जाता है।
इस फॉर्म को सरल रखा गया है और इसमें किसी तरह के डॉक्यूमेंट अपलोड की जरूरत नहीं होती। यात्री को पासपोर्ट डिटेल्स, फ्लाइट नंबर, आगमन की तारीख और एयरपोर्ट की जानकारी देनी होती है। इसके अलावा मोबाइल नंबर, ईमेल, यात्रा का उद्देश्य और भारत में ठहरने का पता भी भरना होता है। यात्री इस फॉर्म को तीन प्लेटफॉर्म्स के जरिए भर सकते हैं - Bureau of Immigration की वेबसाइट, Indian Visa Online पोर्टल या Su-Swagatam मोबाइल ऐप। फॉर्म सबमिट करने के बाद QR कोड डाउनलोड या स्क्रीनशॉट के रूप में सेव करना जरूरी है। एयरपोर्ट पर यही कोड दिखाना होता है।
अगर कोई यात्री e-Arrival Card भरना भूल जाता है, तो उसे भारत में एंट्री से रोका नहीं जाएगा। हालांकि ऐसे मामलों में अतिरिक्त जांच हो सकती है और इमिग्रेशन प्रक्रिया में ज्यादा समय लग सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत