Apple ID में फंड ऐड करने पर एप्पल दे रहा 500 रुपये तक का बोनस, जानें सबकुछ

Apple अब भारत में ऐप स्टोर से डायरेक्ट अपनी Apple ID में फंड ऐड करने वाले ग्राहकों को 10 प्रतिशत बोनस दे रहा है।

Apple ID में फंड ऐड करने पर एप्पल दे रहा 500 रुपये तक का बोनस, जानें सबकुछ

Photo Credit: Apple

App Store

ख़ास बातें
  • Apple ID में फंड ऐड करने वाले ग्राहकों को 10 प्रतिशत बोनस दे रहा है।
  • Apple का यह बोनस ऑफर 26 मार्च तक जारी रहेगा।
  • Apple यूजर्स को ऐप्पल आईडी में पैसे ऐड करते हुए 10% बोनस मिलेगा।
विज्ञापन
Apple अब भारत में ऐप स्टोर से डायरेक्ट अपनी Apple ID में फंड ऐड करने वाले ग्राहकों को 10 प्रतिशत बोनस दे रहा है। टेक दिग्गज वर्तमान में देश में यूजर्स को बोनस ऑफर के बारे में जानकारी दे रहा है जो कि 26 मार्च तक जारी रहेगा। 2,000 रुपये और 5,000 रुपये एप्पल आईडी बैलेंस ऐड करके इस ऑफर का लाभ उठाया जा सकता है। ऐड की गई राशि का इस्तेमाल ऐप स्टोर से ऐप और गेम खरीदने के लिए किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल Apple Music और Apple TV+ सब्सक्रिप्शन के लिए भी किया जा सकता है। हालांकि, ऑफर का इस्तेमाल सिर्फ एक बार ही किया जा सकता है।

भारत में Apple यूजर्स को ऐप स्टोर से ऐप्पल आईडी में पैसे ऐड करते हुए 10 प्रतिशत बोनस के बारे में एक नोटिफिकेशन मिलेगी। यह ऑफर 26 मार्च तक जारी रहेगा। जो यूजर्स Apple आईडी बैलेंस पर 2,000 रुपये जोड़ रहे हैं, उन्हें बोनस के तौर पर 200 रुपये और 5,000 रुपये जोड़ने वाले यूजर्स को 500 रुपये का लाभ मिलेगा। राशि ऐड करने के तुरंत बाद बोनस मिल सकता है।

Apple ने बताया कि ऑफर, अकाउंट इंफॉर्मेशन या पर्चेज हिस्ट्री के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। बोनस का लाभ सिर्फ एक बार ही लिया जा सकता है। यूजर्स Apple ID पर Apple के 10 प्रतिशत बोनस का लाभ उठाने के लिए सेटिंग्स में जा सकते हैं, उसके बाद योर नेम, पेमेंट एंड शिपिंग, एप्पल आईडी, ऐड फंड फ्रॉम देयर फोन ऑर आईपैड से फंड ऐड किए जा सकते हैं। यूजर्स ऐप स्टोर > अकाउंट > ऐड फंड टू ऐप्पल आईडी से भी इसे एक्सेस कर सकते हैं।

आपको बता दें कि Apple आईडी बैलेंस का इस्तेमाल ऐप स्टोर पर ऐप और गेम खरीदने के लिए किया जा सकता है। यूजर्स Apple Music, Apple Fitness+, Apple Arcade और Apple TV+ और थर्ड-पार्टी प्लेटफॉर्म जैसे सब्सक्रिप्शन के लिए भी पेमेंट कर सकते हैं। यूजर्स इन फंड का इस्तेमाल करके अतिरिक्त iCloud स्टोरेज भी खरीद सकते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  2. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  3. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  4. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  5. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  6. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  7. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  10. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »