iOS 26.2 रोलआउट, iPhone यूजर्स को Apple के बड़े अपडेट में मिलेंगे ये फीचर्स
एप्पल ने iOS 26.2 के साथ आईफोन के लिए कुछ महत्वपूर्ण अपग्रेड प्रदान करने का वादा किया है। यूजर्स को नए डिजाइन वाले इन-ऐप नेविगेशन से लेकर बेहतर एक्सेसिबिलिटी, बेहतर स्लीप की जानकारी और नए एप्पल म्यूजिक तक फायदे मिलेंगे। iOS 26.2 अपडेट यूजर्स अनुभव को बेहतर बनाने पर ध्यान देगा। iOS 26.2 के साथ एक ज्यादा क्लियर बदलाव Apple न्यूज ऐप में नजर आएगा, जिसमें एक नया फॉलोइंग टैब होगा।