• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Amazon Prime Day Sale में Samsung स्मार्टफोन पर 25,000 रुपये तक की छूट, और भी ब्रांड के फोन मिलेंगे सस्ते में

Amazon Prime Day Sale में Samsung स्मार्टफोन पर 25,000 रुपये तक की छूट, और भी ब्रांड के फोन मिलेंगे सस्ते में

Amazon Prime Day के दौरान Redmi 9 Prime, Redmi Note 9 Pro, Redmi Note 9 और Redmi Note 9 Pro Max सहित कई स्मार्टफोन की फ्लैश सेल आयोजित होगी।

Amazon Prime Day Sale में Samsung स्मार्टफोन पर 25,000 रुपये तक की छूट, और भी ब्रांड के फोन मिलेंगे सस्ते में
ख़ास बातें
  • Amazon Prime Day के दौरान कई स्मार्टफोन भी लॉन्च किए जाएंगे
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज़ पर 60 प्रतिशत तक छूट
  • Apple के चुनिंदा स्मार्टफोन पर 10,000 रुपये तक की छूट
विज्ञापन
Amazon Prime Day Sale का आगाज़ 6 अगस्त को होगा। इससे पहले ई-कॉमर्स साइट ने कुछ ऑफर्स का प्रिव्यू ज़ारी किया है ताकि इच्छुक ग्राहक स्मार्टफोन और एक्सेसरीज़ पर मिलने वाली छूट से रूबरू हो सकें। Amazon ने मोबाइल और टॉप ब्रांड के एक्सेसरी पर 40 प्रतिशत तक छूट देने की योजना बनाई है। कंपनी ने सेल के लिए एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी की है। कार्ड और ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। सैमसंग ब्रांड के फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर 25,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। ऐप्पल के iPhone 11 और iPhone 8 Plus पर डिस्काउंट 10,000 रुपये तक की होगी।
 

Amazon Prime Day: Flash sales

स्मार्टफोन डील्स पर अमेज़न का कहना है कि प्राइम डे सेल के दौरान फ्लैश सेल आयोजित होगी। Redmi 9 Prime, Redmi Note 9 Pro, Redmi Note 9 और Redmi Note 9 Pro Max की फ्लैश सेल 6 अगस्त को क्रमशः 10 बजे, 12 बजे, 2 बजे और 4 बजे आयोजित होगी। इसी दिन Honor 9A की फ्लैश सेल दोपहर 11 बजे आयोजित की जाएगी। अगले दिन रेडमी नोट 9 प्रो, रेडमी नोट 9 और रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की फ्लैश सेल क्रमशः 12 बजे, 2 बजे और 4 बजे आयोजित होगी। सेल के दौरान लिस्ट किए गए फोन बिना ब्याज वाले ईएमआई के विकल्प के साथ आएंगे।
 

Amazon Prime Day: Price cuts on phones

डिस्काउंट की बात करें तो वनप्लस के डिवाइस पर 4,000 रुपये तक की छूट होगी, जबकि Xiaomi के डिवाइस पर छूट 7,000 रुपये तक की होगी। Samsung की किफायती गैलेक्सी एम सीरीज़ के फोन 6 महीने के लिए बिना ब्याज वाले ईएमआई विकल्प के साथ लिस्ट होंगे। सैमसंग ब्रांड के फ्लैगशिप हैंडसेट पर 25,000 रुपये तक की छूट होगी। पुराने फोन एक्सचेंज करने पर 4,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिलेगी। Apple के iPhone 11 और iPhone 8 Plus जैसे हैंडसेट पर 10,000 रुपये तक की छूट होगी। Oppo ब्रांड के स्मार्टफोन पर 14,000 रुपये तक की छूट होगी। Vivo के डिवाइस पर 6,000 रुपये तक की छूट और नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प मिलेगा।
 

Amazon Prime Day: First sales

Amazon Prime Day के दौरान कई स्मार्टफोन भी लॉन्च किए जाएंगे। हाल ही में लॉन्च किए गए हैंडसेट की सेल भी होगी। इसमें Samsung Galaxy M31s, Redmi 9 Prime, OnePlus Nord, Redmi Note 9 Scarlet Red, Honor 9A, Oppo A51 और Tecno Spark 6 Air भी शामिल हैं.
 

Amazon Prime Day: Other discounts

फोन और एक्सेसरीज़ के अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज़ पर 60 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। लैपटॉप, स्मार्टवॉच, स्पीकर्स, टेलीविजन व बड़े उपकरण भी सस्ते में बेचे जाएंगे। किंडल ई रीडर्स पर 4,000 रुपये तक की छूट होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  6. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  7. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  8. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  9. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  10. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »