Aadhaar का तेजी से बढ़ रहा दायरा, पिछले महीने हुई 2.31 अरब ऑथेंटिकेशन ट्रांजैक्शंस

आधार एनेबल्ड पेमेंट सिस्टम से आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों के फाइनेंशियल इनक्लूजन में आसानी होती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2023 17:40 IST
ख़ास बातें
  • यह देश में डिजिटल इकोनॉमी की ग्रोथ का भी संकेत है
  • फरवरी में लगभग 2.26 अरब ऑथेंटिकेशन ट्रांजैक्शंस हुई थी
  • पहचान की पुष्टि के लिए e-KYC का बड़ा योगदान है

ऑथेंटिकेशन ट्रांजैक्शंस में बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट के जरिए होने वाली ट्रांजैक्शंस की बड़ी हिस्सेदारी थी

देश में नागरिकों की पहचान के प्रमुख दस्तावेज Aadhaar का दायरा लगातार बढ़ रहा है। पिछले महीने आधार होल्डर्स ने लगभग 2.31 अरब ऑथेंटिकेशन ट्रांजैक्शंस की हैं। यह देश में डिजिटल इकोनॉमी की ग्रोथ का भी संकेत है। ऑथेंटिकेशन ट्रांजैक्शंस में बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट के जरिए होने वाली ट्रांजैक्शंस की बड़ी हिस्सेदारी थी। 

मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड IT ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मार्च का आंकड़ा फरवरी की तुलना में अधिक है। फरवरी में लगभग 2.26 अरब ऑथेंटिकेशन ट्रांजैक्शंस हुई थी। इसमें कहा गया है, "बैंकिंग और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज के लिए आधार e-KYC बहुत महत्वपूर्ण है। इससे कस्टमर्स का एक्सपीरिएंस बेहतर होता है और ईज ऑफ डुइंग बिजनेस को मदद मिलती है। मार्च में 31.18 करोड़ eKYC ट्रांजैक्शंस की गई। यह फरवरी की तुलना में 16.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।" e-KYC का एक अन्य फायदा इससे फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस, टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स और अन्य फर्मों के लिए कस्टमर्स को हासिल करने की कॉस्ट में कमी होना है। 
Advertisement

डिजिटल इंडिया के विजन को आगे बढ़ाने में आधार एनेबल्ड डायरेक्ट फंड ट्रांसफर, आधार एनेबल्ड पेमेंट सिस्टम और पहचान की पुष्टि के लिए e-KYC का बड़ा योगदान है। आधार एनेबल्ड पेमेंट सिस्टम से आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों के फाइनेंशियल इनक्लूजन में आसानी होती है। मिनिस्ट्री ने बताया कि मार्च में आधार एनेबल्ड पेमेंट सिस्टम और माइक्रो ATM के जरिए 21.93 करोड़ बैंकिंग ट्रांजैक्शंस की गई हैं। 

हाल ही में टॉप सॉफ्टवेयर कंपनियों में शामिल माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और समाजसेवी, Bill Gates ने भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की तारीफ की थी। उन्होंने इसे एक शानदार, विश्वसनीय और कम कॉस्ट वाला बताया था। G20 की अध्यक्षता के तहत नई दिल्ली में आयोजित एक सेशन में गेट्स ने भारत में डिजिटल पहचान के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले आधार, देश के पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर और बड़ी संख्या में लोगों को बैंकिंग सिस्टम में लाने के लिए हुई कोशिशों पर बात की थी। उनका कहना था, "भारत ने विशेषतौर पर आइडेंटिटी सिस्टम के साथ डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की शुरुआत की थी। इसके साथ ही फाइनेंशियल एक्सेस और पेमेंट को एक विश्वसनीय तरीके से जोड़ा गया है। इसका इस्तेमाल कई सेक्टर्स में हो रहा है।" उन्होंने कहा था कि कोरोना ने दुनिया भर में आपातस्थिति में भुगतान के लिए डिजिटल पेमेंट सिस्टम के इस्तेमाल से मिलने वाले फायदे को दिखाया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.