भारतीय स्कूटर्स ऑटोमोबाइल के बाजार में जुलाई, 2026 अब तक का दूसरा सबसे बेहतरीन महीना साबित हुआ है।
Photo Credit: TVS
TVS iQube की रेंज 94 किमी है।
भारतीय स्कूटर्स ऑटोमोबाइल के बाजार में जुलाई, 2026 अब तक का दूसरा सबसे बेहतरीन महीना साबित हुआ है। इस अवधि में TVS ने सबसे ज्यादा स्कूटर बेचे और पहले पायदान पर आ गया है। जबकि हीरो होंडा इस बार 12% कम बिक्री के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गया। कुल स्कूटर्स की जबरदस्त बिक्री में इस महीने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का जबरदस्त योगदान रहा है। बजाज जुलाई, 2026 में पांचवें पायदान पर रहा है, जो कि सिर्फ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री ही करता है। आइए इन सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री के बारे में विस्तार से जानते हैं।
TVS ने 40% की ग्रोथ के साथ जुलाई, 2026 में स्कूटर सेलिंग के मामले में पहला पायदान हासिल किया है। इस दौरान कंपनी ने कुल 2,56,675 स्कूटर की बिक्री की, जिसमें कंपनी को इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री का बहुत लाभ मिला। टीवीएस ने नंबर 1 पर रहते हुए जुलाई, 2026 में कुल 59,386 स्कूटर्स बेचे, जिसमें आईक्यूब और ऑर्बिटर शामिल हैं। वहीं इसी अवधि में 1,97,289 आईसीई स्कूटर्स बेचे, जिसमें जूपिटर, एनटॉर्क और जेस्ट शामिल हैं।
जबकि होंडा ने जुलाई, 2026 में 2,33,337 स्कूटर्स की बिक्री के साथ दूसरा पायदान हासिल किया, कंपनी ने पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले में 12 प्रतिशत की गिरावट का सामना किया है। सुजुकी मोटरसाइकल 1.20 लाख स्कूटर्स के साथ तीसरे पायदान पर आया है। वहीं हीरो मोटोकॉर्प जुलाई, 2026 में 61,347 स्कूटर्स के साथ चौथे नंबर पर रहा और बजाज ऑटो 48,684 स्कूटर्स के साथ 5वें पायदान पर आया है, क्योंकि बजाज के पास सिर्फ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ही हैं।
जुलाई, 2026 भारतीय ऑटोमोबाइल के लिए अब तक का दूसरा बड़ा महीना बन गया है, जिसमें कंपनी ने कुल 7,98,190 स्कूटर्स बेचे। अगर कंपनियां कुछ और स्कूटर्स बेच देती तो 8 लाख का आंकड़ा पूरा हो जाता है। अक्तूबर, 2025 में भारतीय बाजार में सभी कंपनियों ने मिलकर कुल 8,24,003 स्कूटर्स बेचे थे जो कि अब तक का बेस्ट महीना था। इस साल में जुलाई 6वां महीना बना है, जब कंपनियों ने 7 लाख स्कूटर्स की बिक्री का आंकड़ा पार किया है, सिर्फ अप्रैल में ही कंपनियों ने 7 लाख से कम स्कूटर्स बेचे थे।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ