• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!

Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!

पूर्व मैनेजर ने कथित तौर पर बिना इजाजत के कंपनी से सैकड़ों लैपटॉप चुराए और बाद में उन्हें प्रॉफिट के लिए बेच दिया।

Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!

Deloitte के पूर्व मैनेजर पर कंपनी से लैपटॉप चुराकर ट्रेडिंग में पैसा लगाने का आरोप सामने आया।

ख़ास बातें
  • पूर्व मैनेजर ने कंपनी के लैपटॉप चुराकर पैसा स्टॉक ट्रेडिंग में लगा दिया!
  • इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग में काम कर रहे एक कर्मचारी ने की चोरी।
  • अदालत में पेश होने के बाद IT मैनेजर को हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी के लैपटॉप चुराकर पैसा स्टॉक ट्रेडिंग में लगा दिया! ये चौंकाने वाला मामला हांगकांग से है। यहां डेलॉइट के एक पूर्व IT मैनेजर को हांगकांग की अदालत में पेश किए जाने के बाद हिरासत में भेज दिया गया है। उन पर कंपनी के लैपटॉप चुराने का आरोप है, जिन्हें कथित तौर पर स्टॉक ट्रेडिंग गतिविधियों के लिए फंड जुटाने के मकसद से बेचा गया था। कर्मचारी पर आरोप है कि उसने कंपनी के लैपटॉप चुराए और उन्हें बेचकर जो पैसे मिले वो शेयर बाजार में लगा दिए। रोचक बात है कि उसने यह काम कंपनी में पद पर रहते हुए किया था। आइए जानते हैं पूरा मामला। 

Deloitte के इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग में काम कर रहे एक कर्मचारी ने कंपनी से लैपटॉप चुराए और उन्हें बेचकर मिले पैसे से शेयर खरीद लिए। Deloitte के पूर्व आईटी मैनेजर पर ये आरोप सामने आए हैं। कथित चोरी से जुड़े आरोपों के मामले में हांगकांग की अदालत में पेश होने के बाद IT मैनेजर को हिरासत में भेज दिया गया है। अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि कथित चोरी तब की गई जब वह डेलॉइट के इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग में पद पर काम कर रहा था। South China Morning Post के अनुसार, अदालत को बताया गया कि पूर्व मैनेजर ने कथित तौर पर बिना इजाजत के कंपनी से सैकड़ों लैपटॉप चुराए और बाद में उन्हें प्रॉफिट के लिए बेच दिया।

शख्स Ho Man-kit पर आरोप है कि उसने पद पर रहते हुए इस घोटाले को अंजाम दिया। बैंक रिकॉर्ड से पता चला कि आरोपी को बिक्री से करीबन 55 लाख रुपये मिले थे। उसने इस पैसे को स्टॉक ट्रेडिंग में लगाया गया, जिससे उसे भारी नुकसान हुआ। सुनवाई के दौरान प्रतिवादी को अपना पक्ष रखने की भी जरूरत नहीं थी। बचाव पक्ष के वकील ने अदालत को बताया कि Ho को अपने किए पर शर्मिंदगी है और अधिकारियों के सामने सरेंडर करने से एक दिन पहले उसने आत्महत्या की कोशिश की थी।

सुनवाई के दौरान कोर्ट को यह भी बताया गया कि आरोपी काफी अधिक निजी और पारिवारिक तनाव से गुजर रहा था। उसकी पत्नी बच्चे के जन्म के बाद होने वाले डिप्रेशन (postnatal depression) से गुजर रही थी। वहीं, आरोपी के पिता फेफड़ों के कैंसर की सर्जरी के बाद इलाज से गुजर रहे थे। हांगकांग में चोरी के लिए अधिकतम 10 साल की जेल की सजा का प्रावधान है। वहीं, जिला अदालत में सुनवाई होने पर अधिकतम  सात साल की सजा होती है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »