Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!

80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से होने वाले कार्यक्रम को आप सुबह 6:30 बजे से DD National और DD न्यूज टीवी चैनलों पर देख सकते हैं।

Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
ख़ास बातें
  • राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर खास कार्यक्रम
  • विशेष तौर पर 2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य को लेकर होगी बात
  • सामूहिक वंदे मातरम गायन का होगा आयोजन
विज्ञापन

15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। कुछ ही देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे और इस पूरे समारोह का नेतृत्व करेंगे। इस बार का कार्यक्रम कई मायनों में खास रहने वाला है। यह भव्य कार्यक्रम राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' की 150 साल पुरानी विरासत को याद करने के लिहाज से काफी अहम होगा। इसी के साथ इसमें विशेष तौर पर 2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य को लेकर चर्चा होगी जिसमें युवा शक्ति की ऊर्जा, आकांक्षाओं और अहम योगदान का जिक्र होगा। 

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ऐसा पहली बार होगा जब लाल किले पर होने वाले समारोह के दौरान 'वंदे मातरम' प्रस्तुत किया जाएगा। PIB प्रेस रिलीज के अनुसार राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होंगे। प्रधानमंत्री लाल किले पहुंच कर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, जिसके बाद 21 तोपों की सलामी होगी। इसी के साथ हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। 

समारोह के दौरान पीएम मोदी राष्ट्र के नाम संबोधन देंगे। इसके बाद एनसीसी कैडेट्स और माई भारत वॉलंटियर्स (My Bharat Volunteers) के द्वारा सामूहिक वंदे मातरम गायन होगा।

कैसे देखें कार्यक्रम LIVE
80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से होने वाले ध्वजारोहण और कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आप अपने घर बैठे दे सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम के लिए दूरदर्शन के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर इसे देख सकते हैं। यह बिल्कुल फ्री में देखा जा सकता है जो कि लाइव स्ट्रीम होगा। इसके अलावा प्रसार भारती की WAVES ऐप पर भी स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम लाइव देखा जा सकेगा। 

कितने बजे शुरू होगा कार्यक्रम
80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से होने वाले कार्यक्रम को आप सुबह 6:30 बजे से DD National और DD न्यूज टीवी चैनलों पर देख सकते हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »