वाई-फाई नहीं कर रहा है ठीक से काम तो घर पर करें ये बदलाव

अगर आप कोई जरूरी काम कर रहे हैं तो इंटरनेट स्पीड स्लो हो या बार-बार ऑन-ऑफ होने लगे तो बहुत ज्यादा परेशानी हो जाती है।

वाई-फाई नहीं कर रहा है ठीक से काम तो घर पर करें ये बदलाव

Photo Credit: Unsplash/Dreamlike Street

ख़ास बातें
  • वाई-फाई राउटर को मिरर और मैटल की वस्तुओं से दूर लगाना चाहिए।
  • वाई-फाई राउटर को किचन और माइक्रोवेव से दूर रखना चाहिए।
  • वाई-फाई राउटर के पास ब्लूटूथ गैजेट नहीं लगाने चाहिए।
विज्ञापन

अगर आप कोई जरूरी काम कर रहे हैं तो इंटरनेट स्पीड स्लो हो या बार-बार ऑन-ऑफ होने लगे तो बहुत ज्यादा परेशानी हो जाती है। ऐसे वक्त में इंसान यही सोचता है कि इंटरनेट प्रोवाइडर की ओर से दिक्कत है या फिर राउटर में खराबी है, लेकिन हर बार सिर्फ यही रुकावट नहीं होती है। बल्कि आपके घर में मौजूदा कुछ चीजों और घर की बनावट भी वाई-फाई को पूरी तरह से इंटरनेट उपलब्ध करवाने से रोक सकती है। जी हां मिरर, मैटल फर्नीचर, माइक्रोवेव, ब्लूटूथ डिवाइस और एक्वेरियम जैसी चीजें वाई-फाई सिग्नल ब्लॉक या रिफ्लेक्ट कर सकती हैं। इससे स्पीड काफी स्लो हो जाती है और कवरेज कम होने लगती है। अगर आप भी इस तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं तो इसके लिए आपको कोई अतिरिक्त खर्चा करने की जरूरत नहीं है, बल्कि कुछ बातों का ध्यान रखकर चीजें बेहतर हो जाएंगी। आइए वाई-फाई स्पीड को तेज करने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

इन चीजों से अपनी वाई-फाई स्पीड में करें सुधार

मिरर और मैटल की वस्तुओं से हो सकता है वाई-फाई को नुकसान

मिरर और मैटल की वस्तुएं जैसे कि फाइलिंग कैबिनेट, मैटल अलमारी या सजावट वाले मिरर वाई-फाई सिग्नल को रिफ्लेक्ट कर सकते हैं। इससे कनेक्शन गलत दिशाओं में बाउंस हो जाता है और सिग्नल कमजोर हो जाता है। राउटर को रिफ्लेक्टिव सर्फेस से दूर रखें, जिससे वाई-फाई पूरे घर में फैल पाए।

ब्लूटूथ गैजेट से वाई-फाई हो सकता है स्लो

Amazon Alexa, Google Home या अन्य ब्लूटूथ गैजेट वाई-फाई जैसी रेडियो फ्रीक्वेंसी पर काम करते हैं। अगर राउटर इन डिवाइस के बहुत पास होता है, तो सिग्नल आपस में टकराते हैं और इंटरनेट स्लो हो जाता है। राउटर को ब्लूटूथ गैजेट से दूर रखने से कनेक्शन की स्टेबिलिटी बढ़ सकती है।

माइक्रोवेव ओवन से होती हैं वाई-फाई वेव्स प्रभावित

माइक्रोवेव अल्ट्रा-हाई फ्रीक्वेंसी (UHF) वेव्स निकालते हैं जो वाई-फाई में रुकावट डालती हैं। राउटर किचन के पास होने पर यह ठीक से काम नहीं करता है तो ध्यान रखें कि इसे अलग लगाएं, जिससे आपका कनेक्शन मजबूत बना रहेगा।


एक्वेरियम और वाटर टैंक से वाई-फाई सिग्नल में बाधा

पानी वाई-फाई सिग्नल को नष्ट कर देता है। बड़े एक्वेरियम या वाटर टैंक सिग्नल को रोक सकते हैं, जिससे बीच-बीच में इंटरनेट रुक सकता है। अपने राउटर को पानी से भरी किसी भी वस्तु से दूर रखना चाहिए, जिससे नेटवर्क आपके घर हर जगह पहुंच पाए।

फर्नीचर से हो सकती है वाई-फाई में रुकावट

हैवी मैटल या लकड़ी का फर्नीचर वाई-फाई सिग्नल को रोक सकता है। अलमारी के अंदर या बड़े फर्नीचर के पीछे होने पर राउटर ठीक से काम नहीं करते हैं। अपने राउटर को खुली और घर के बीच में रखने पर सिग्नल समान रूप से फैल पाते हैं।

वाई-फाई को दीवारें और दरवाजों से नुकसान

घर में अक्सर मोटी दीवारें और बंद दरवाजे नेटवर्क में सिर्फ बाधा ही नहीं डालते हैं बल्कि वाई-फाई को ब्लॉक कर देते हैं। बेहतर उपयोग के लिए अपने राउटर को कम से कम रुकावटों वाली जगह पर या ऊंची जगह पर रखना चाहिए।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: How to fix wifi, Wifi, Wifi Care, Tech Tips, Tech Guide
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »