Xiaomi TV A55 और A65 कॉम्पिटिटिव एडिशन लॉन्च, 4K 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ घर पर सिनेमा वाला फील

Xiaomi TV A55 मॉडल में 55 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जबकि A65 में 65 इंच की डिस्प्ले मिलती है, जिनका रेजोल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल है।

Xiaomi TV A55 और A65 कॉम्पिटिटिव एडिशन लॉन्च, 4K 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ घर पर सिनेमा वाला फील

Photo Credit: JD.com

Xiaomi TV A65 Competitive Edition में 55 इंच और 65 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi ने चीन में ए-सीरीज स्मार्ट टीवी कॉम्पिटिटिव एडिशन को पेश किया है।
  • Xiaomi TV A55 कॉम्पिटिटिव एडिशन की कीमत 1,799 युआन है।
  • Xiaomi TV A55 मॉडल में 55 इंच की डिस्प्ले, A65 में 65 इंच की डिस्प्ले है।
विज्ञापन
Xiaomi ने चीन में ए-सीरीज स्मार्ट टीवी के नए कॉम्पिटिटिव एडिशन को पेश किया है। नए Xiaomi A55/A65 कॉम्पिटिटिव एडिशन टीवी में हाई 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 4K स्क्रीन दी गई है। Xiaomi TV A55/A65 कॉम्पिटिटिव एडिशन फुल मेटल बॉडी और ड्यूल 10W स्पीकर से लैस है। यहां हम आपको Xiaomi ए-सीरीज स्मार्ट टीवी कॉम्पिटिटिव एडिशन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Xiaomi TV A55/ A65 कॉम्पिटिटिव एडिशन की कीमत


Xiaomi TV A55 कॉम्पिटिटिव एडिशन की कीमत 1,799 युआन (लगभग 21,282 रुपये) है जबकि A65 की कीमत 2,499 युआन (लगभग 29,563 रुपये) है। उपलब्धता की बात करें तो दोनों टीवी JD.com समेत चीन में रिटेल प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। नए Xiaomi टीवी कॉम्पिटिटिव एडिशन की ग्लोबल उपलब्धता के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।
 

Xiaomi TV A55/ A65 कॉम्पिटिटिव एडिशन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Xiaomi TV A55 मॉडल में 55 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जबकि A65 में 65 इंच की डिस्प्ले मिलती है, जिनका रेजोल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करती है जो कि गेमिंग, स्क्रीनकास्टिंग और अन्य परफॉर्मेंस-इंटेंसिव एप्लिकेशन के लिए बेस्ट है। इसके अलावा 1.07 बिलियन कलर डिस्प्ले और डेल्टा ई रेटिंग लगभग 2 है। Xiaomi TV कॉम्पिटिटिव एडिशन में मेटल यूनीबॉडी डिजाइन दिया गया है।  Xiaomi TV कॉम्पिटिटिव एडिशन A55/A65 में दो 10W हाई-पावर स्पीकर दिए गए हैं जो Xiaomi साउंड इफेक्ट एल्गोरिथम के साथ बेहतरीन एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए काम करते हैं। टीवी डीटीएस डिकोडिंग को सपोर्ट करते हैं जो व्यूइंग के दौरान थिएटर जैसा फील प्रदान करता है।

नए Xiaomi TV घर में फार-फील्ड इंटेलीजेंट कनेक्टिविटी का सपोर्ट करते हैं। टीवी वॉयस कमांड से डिवाइसेज को चेक कर सकते हैं, मैसेज रिसीव कर सकते हैं और स्मार्ट होम गैजेट्स को कंट्रोल कर सकते हैं। टीवी वायरलेस स्क्रीन प्रोजेक्शन का भी सपोर्ट करते हैं और मल्टी-स्क्रीन लिंकेज का सपोर्ट मिल सकता है। स्क्रीन प्रोजेक्शन के लिए टीवी से स्मार्टफोन, नोटबुक समेत अन्य डिवाइस कनेक्ट हो सकते हैं। कनेक्टिविटी इंटरफेस में यूएसबी, एचडीएमआई, एवी और एस/पीडीआईएफ ऑडियो इंटरफेस शामिल हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »