Xiaomi ने लॉन्च किए Redmi Smart TV A Pro 75 सीरीज स्मार्ट टीवी, जानें फीचर्स और कीमत

Xiaomi ने अपनी Redmi A Pro सीरीज में विस्तार करते हुए Redmi Smart TV A Pro 75 लॉन्च किया है।

Xiaomi ने लॉन्च किए Redmi Smart TV A Pro 75 सीरीज स्मार्ट टीवी, जानें फीचर्स और कीमत

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Smart TV A Pro 75 में 75 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Redmi Smart TV A Pro के 43 इंच की कीमत 1599 yuan (लगभग 18,890 रुपये) है।
  • Redmi Smart TV A Pro के 50 इंच की कीमत 1899 yuan है।
  • Redmi Smart TV A Pro के 55 इंच की कीमत 2099 yuan है।
विज्ञापन
Xiaomi ने Redmi Smart TV A Pro 75 के साथ अपनी Redmi A Pro सीरीज में विस्तार किया है। यह स्मार्ट टीवी 6 अलग-अलग स्क्रीन साइज के साथ आता है, जिसमें 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच, 65 इंच, 70 इंच और 75 इंच डिस्प्ले ऑप्शन शामिल हैं। यह नया स्मार्ट टीवी 10 सितंबर से प्री-सेल के लिए उपलब्ध होगा। आइए Redmi Smart TV A Pro 75 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Redmi Smart TV A Pro 75 Price


Redmi Smart TV A Pro के 43 इंच की कीमत 1599 yuan (लगभग 18,890 रुपये), 50 इंच की कीमत 1899 yuan (लगभग 22,499 रुपये), 55 इंच की कीमत 2099 yuan (लगभग 24,850 रुपये), 65 इंच की कीमत 2799 yuan (लगभग 33,077 रुपये), 70 इंच की कीमत 3299 yuan (लगभग 39,038 रुपये) और 75 इंच की कीमत 3799 yuan (लगभग 44,915 रुपये) है।


Redmi Smart TV A Pro 75 Specifications


Redmi Smart TV A Pro 75 में 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच, 65 इंच, 70 इंच और 75 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका 4K रेजोल्यूशन 3840×2160 पिक्सल है। 94% DCI-P3 कलर गेमट, पैनल ΔE≈2 कलर एक्यूरेसी प्रदान करता है और 1.07 बिलियन कलर डिस्प्ले करता है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और MEMC टेक्नोलॉजी का सपोर्ट करती है। MEMC टेक्नोलॉजी जो रिफ्रेश रेट को बढ़ाती है, गेमिंग के लिए फायदेमंद हो सकती है। कंपनी के अनुसार, इस फीचर में "मिलीसेकंड-लेवल फ्रेम इंसर्शन एल्गोरिदम" शामिल है और यह हाई-स्पीड मोशन इमेज के झटके और धब्बों आदि को कम करता है। फीचर के साथ स्कीइंग जैसी तेज स्पीड वाला स्पोर्ट्स कंटेंट भी स्लीक दिखता है। 

परफॉर्मेंस के मामले में Smart TV A Pro 75 एक क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है। इसमें 3GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो यूएसबी, दो HDMI, AV इनपुट और वाई-फाई 6 का सपोर्ट शामिल है। एनएफसी रिमोट कंट्रोल के साथ टीवी वन-टच स्क्रीन प्रोजेक्शन का सपोर्ट करता है। ये टीवी एंड्रॉइड/आईओएस/विंडोज/मैकओएस प्लेटफॉर्म के साथ कंपेटिबल हैं। टीआई स्क्रीन मिररिंग फीचर का इस्तेमाल करता है, यूजर्स को बस फोन को एनएफसी रिमोट कंट्रोल पर टच करना होगा। कंटेंट बड़ी स्क्रीन पर नजर आएगा।  टीवी में बिल्ट-इन ड्यूल स्पीकर दिया गया है जो कि डीटीएस डिकोडिंग का सपोर्ट करता है। यह सीरीज Xiaomi के Xiao AI असिस्टेंट और एक स्मार्ट कंट्रोल सेंटर से भी लैस है। Xiao AI एसिस्टेंट कई मामलों में Q&A रिक्वेस्ट को पूरा करता है और फैमली ट्रैवल प्लान, होम फिटनेस गोल को मैनेज कर सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Latest OTT Release This Week: निब्बा-निब्बी, दि ट्रेटर्स सीजन 2, कॉकटेल 2, आखिरी सवाल जैसी मजेदार फिल्में देखें यहां
  2. Tecno Pova AI Buds Pro Launched: कॉल रिकॉर्डिंग, लाइव ट्रांसलेशन के साथ 40 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कीमत
  3. Moto G Max Launched: 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ मोटो जी मैक्स पेश, जानें कीमत और फीचर्स
  4. PM Surya Ghar: घर पर सोलर पैनल लगवाने पर सरकार दे रही ₹78000 की सब्सिडी, ऐसे करें अप्लाई
  5. Chandra Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के बाद अब रक्षाबंधन पर लगने जा रहा चंद्र ग्रहण! किन देशों में दिखेगा नजारा, जानें
  6. Solar Power Yacht: सूरज की रोशनी से बोट ने पूरी की 5500 किमी की समुद्री यात्रा, नहीं पड़ी डीजल की जरूरत
  7. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  8. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. 21 हजार की छंटनी के बाद Oracle से फिर जाएंगी नौकरियां! AI में निवेश बना वजह
  10. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »