Redmi Buds 6 Active, Buds 6 Lite, Buds 6 Play लॉन्च, 38 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कीमत फीचर्स

Redmi Buds 6 Lite में एक स्टेम और सिलिकॉन ईयर टिप्स दिए गए हैं। TWS इयरफोन में 12.4 मिमी टाइटेनियम डायाफ्राम ड्राइवर हैं

Redmi Buds 6 Active, Buds 6 Lite, Buds 6 Play लॉन्च, 38 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कीमत फीचर्स

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Buds 6 Play

ख़ास बातें
  • Redmi Buds 6 Lite में एक स्टेम और सिलिकॉन ईयर टिप्स दिए गए हैं।
  • Redmi Buds 6 Play 10mm डायनेमिक ड्राइवर्स से लैस हैं।
  • Redmi Buds 6 Active में 14.2 मिमी डायनेमिक ड्राइवर हैं।
विज्ञापन
Redmi ने ग्लोबल मार्केट में तीन नए TWS इयरफोन पेश किए हैं। इनमें Redmi Buds 6 Active, Redmi Buds 6 Lite और Redmi Buds 6 Play शामिल हैं। पहला मॉडल इस साल मई की शुरुआत में चीन में पेश किया गया था और ग्लोबल वर्जन में समान फीचर्स रखे गए हैं। नए इयरफोन एक-दूसरे से काफी अलग हैं। आइए जानते हैं कि Redmi Buds 6 Active, Buds 6 Lite और Buds 6 Play में क्या कुछ खास है।


Redmi Buds 6 Series Price


Redmi Buds 6 Active की कीमत $14.90 (लगभग 1,250 रुपये) है। Redmi Buds 6 Lite की कीमत यूके में  £15 (लगभग 1,653 रुपये), ईयू की कीमत EUR 15 (लगभग 1,392 रुपये) और जापान में Yen 2,480 (लगभग 1,420 रुपये) है। Redmi Buds 6 Play जापान में Rakuten वेबसाइट से 1,380 Yen (लगभग 790 रुपये) में खरीदा जा सकता है। तीनों Redmi Buds 6 सीरीज TWS इयरफोन ब्लूटूथ 5.4 और Google फास्ट पेयर के साथ आते हैं। कलर ऑप्शन के मामले में ये ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर्स में उपलब्ध हैं। वहीं Buds 6 Active पिंक शेड में आता है।


Redmi Buds 6 Specifications


Redmi Buds 6 Lite में एक स्टेम और सिलिकॉन ईयर टिप्स दिए गए हैं। TWS इयरफोन में 12.4 मिमी टाइटेनियम डायाफ्राम ड्राइवर हैं और यह 40dB ANC तक सराउंडिंग नॉयज को खत्म करता है। कॉल पर क्रिस्टल क्लियर क्वालिटी के लिए एआई नॉयज कैंसलेशन के साथ ड्यूल माइक्रोफोन हैं। दावा किया गया है कि बड्स 6 लाइट पेबल शेप चार्जिंग केस के साथ कुल 38 घंटे की कुल बैटरी लाइफ और सिंगल चार्ज में 7 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। 

Redmi Buds 6 Play में इन-ईयर डिजाइन और एक स्क्वअर शेप बॉक्स में सिलिकॉन ईयर टिप्स दिए गए हैं। ऑडियो डिवाइस 10mm डायनेमिक ड्राइवर्स और पैक AI नॉयज रिडक्शन से लैस है। यह 36 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। वहीं सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 3 घंटे का प्लेबैक मिलता है।

Redmi Buds 6 Active चीन में लॉन्च किए गए डिवाइस जैसा ही है। इसमें Xiaomi Acoustic Lab द्वारा ट्यून किया गया 14.2 मिमी डायनेमिक ड्राइवर है जो डीप बास के साथ एक पावरफुल साउंड अनुभव का वादा करता है। स्पेटियल ऑडियो के लिए भी सपोर्ट करता है। TWS इयरफोन में Buds 6 Lite जैसा ड्यूल माइक और AI नॉयज कैंसलेशन है और यह विंड नॉयज को रोकने में मदद करता है। ऑडियो डिवाइस में ईयरबड के स्टेम पर एक वर्टिकल ग्लोसी स्ट्रिप होती है। इयरफोन एक ट्रांसपेरेंट कवर के साथ एक स्क्वाअर केस में आते हैं। बैटरी लाइफ की बात करें तो यह 30 घंटे की बैटरी प्रदान करता है। 

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
हेडफोन टाइपIn-Ear
माइक्रोफोनहां
कनेक्टिविटीTrue Wireless Stereo (TWS)
टाइपEarphones
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  9. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »