Xiaomi ने अपना नया टीवी मॉडल Redmi Smart TV A Pro 2025 Energy-Saving Edition लॉन्च किया है। यह 4K स्मार्ट टीवी है। इसे शाओमी ने अलग-अलग साइज में पेश किया है। यह टीवी 43 इंच से 75 इंच तक के साइज में पेश किया गया है। टीवी में 144Hz तक रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 3GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है। कीमत 1399 युआन (लगभग 16,600 रुपये) से शुरू है।
Xiaomi ने Redmi Smart TV A Pro 75 के साथ अपनी Redmi A Pro सीरीज में विस्तार किया है। Redmi Smart TV A Pro 75 में 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच, 65 इंच, 70 इंच और 75 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका 4K रेजोल्यूशन 3840×2160 पिक्सल है। डिस्प्ले 94% DCI-P3 कलर गेमट, 1.07 बिलियन कलर्स के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करती है।