Xiaomi Mi Bluetooth Speaker 2 भारत में लॉन्च, कीमत 800 रुपये से कम

चीन की निर्माता कंपनी Xiaomi ने पिछले महीने स्मार्टर इवेंट के दौरान भारत में स्मार्ट प्रोडक्ट्स रेंज को लॉन्च किया था। अब शाओमी ने Mi Bluetooth Speaker 2 को भारत में लॉन्च कर दिया है।

Xiaomi Mi Bluetooth Speaker 2 भारत में लॉन्च, कीमत 800 रुपये से कम
ख़ास बातें
  • 6 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ आता है मी ब्लूटूथ स्पीकर 2
  • Mi Bluetooth Speaker 2 में है 480एमएएच की बैटरी
  • 799 रुपये है भारत में Mi Bluetooth Speaker 2 की कीमत
विज्ञापन
चीन की निर्माता कंपनी Xiaomi ने पिछले महीने स्मार्टर इवेंट के दौरान भारत में स्मार्ट प्रोडक्ट्स रेंज को लॉन्च किया था। अब शाओमी ने Mi Bluetooth Speaker 2 को भारत में लॉन्च कर दिया है। कॉम्पैक्ट और वाइब्रैंट डिजाइन वाले मी ब्लूटूथ स्पीकर 2 को लेकर कंपनी का दावा है कि 80 प्रतिशत (वॉल्यूम लेवल) पर यह 6 घंटे की बैटरी लाइफ देता है। Mi Bluetooth Speaker 2 में बिल्ट-इन माइक्रोफोन दिया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से कॉलिंग के दौरान बात कर सकते हैं। भारत में मी ब्लूटूथ स्पीकर 2 की कीमत 799 रुपये है।   

शाओमी का यह लेटेस्ट स्पीकर कंपनी की आधिकारिक साइट Mi.com से खरीदा जा सकेगा। स्पीकर केवल सिल्वर रंग में ही बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। अब बात Mi Bluetooth Speaker 2 के स्पेसिफिकेशन की। स्पीकर ब्लूटूथ वर्जन 4.2 सपोर्ट के साथ आता है, यह 10 मीटर तक की रेंज को पकड़ता है। इसकी ऑडियो फ्रीक्वेंसी 200Hz से 18kHz है। इसमें 480 एमएएच (3.7V) की लिथियम बैटरी, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट मौजूद है। रिटेल बॉक्स में आपको यूएसबी चार्जिंग कैबल नहीं दी गई है।

इस साल जून में Xiaomi ने Mi Pocket Speaker 2 को भारत में लॉन्च किया था। भारत में मी पॉकेट स्पीकर 2 की कीमत 1,499 रुपये है। पावर बैकअप के लिए 1,200 एमएएच की बैटरी दी गई है, यह 7 घंटे की बैटरी लाइफ दी गई है, ब्लूटूथ वर्जन 4.1, एलईडी स्टेटस इंडिकेटर। शाओमी का यह स्पीकर भी कंपनी की आधिकारिक साइट से खरीदा जा सकता है। याद करा दें कि 27 सितंबर को बेंगलुरु में आयोजित स्मार्टर लिविंग इवेंट के दौरान कंपनी ने  Mi TV 4C Pro, Mi TV 4A Pro और Mi TV 4 Pro, Mi Band 3, Mi Air Purifier 2S को लॉन्च किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Kia Syros EV vs Maruti Suzuki e Vitara: रेंज, पावर और सेफ्टी फीचर्स में कौन है आगे
  2. मोबाइल से लैपटॉप तक, हर जगह आएगा काम! AOC ने लॉन्च किया 16-इंच स्लिम मॉनिटर, जानें कीमत
  3. कंप्यूटर में सेव फाइलों के नाम हो सकते हैं लीक, eMudhra पर सरकार का अलर्ट, कंपनी ने कहा...
  4. Redmi Note 17 5G का अपग्रेडेड वर्जन आ रहा, मिलेगी पहले से बड़ी बैटरी, जानें सबकुछ
  5. BGMI में दिखेगा मशहूर कॉमेडियन समय रैना का अवतार! गेम में मिलेंगे खास मिशन
  6. Redmi Note 18 5G होगा 8888mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च!
  7. Hercules Lyon इलेक्ट्रिक बाइक 540 Wh बैटरी, Bosch मोटर के साथ हुई पेश, जानें कीमत
  8. iPhone 17 vs iPhone 16 vs iPhone 15: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi Smart Band 11 ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, AMOLED स्क्रीन, 21 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  10. ₹15,999 में मिल रहा 7000mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर वाला 5G स्मार्टफोन,जल्द खरीदें लिमिटेड है डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »