65, 75, 85, 98 इंच डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट वाले TV TCL Thunderbird Crane 7 Pro लॉन्च, जानें कीमत

85 इंच के मॉडल में 2448 डिमिंग जोन मिलते हैं।

65, 75, 85, 98 इंच डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट वाले TV TCL Thunderbird Crane 7 Pro लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: GizmoChina

Thunderbird Crane 7 Pro टीवी में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Crane 7 Pro TV में 98% DCI-P3 कवरेज दी गई है।
  • 85 इंच के मॉडल में 2448 डिमिंग जोन मिलते हैं।
  • टीवी में कंपनी ने HVA QD-Mini LED पैनल का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
TCL ने नया Thunderbird Crane 7 Pro QD-Mini LED TV लॉन्च किया है। कंपनी ने 2025 मॉडल में 4200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी है। Thunderbird Crane 7 Pro टीवी में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। स्मार्ट टीवी को कंपनी ने 65 इंच से लेकर 98 इंच तक साइज में पेश किया है। 85 इंच के मॉडल में 2448 डिमिंग जोन मिलते हैं। कंट्रास्ट रेश्यो 7000:1 का है। टीवी में लो-रिफ्लेक्शन कोटिंग दी गई है जो ग्लेयर को 1.8% तक घटा देती है। इससे टीवी में डीप ब्लैक, और शार्प कंट्रास्ट पैदा होते हैं। Crane 7 Pro TV में 98% DCI-P3 कवरेज दी गई है। आइए जानते हैं इस टीवी की कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 
 

TCL Thunderbird Crane 7 Pro Price

TCL Thunderbird Crane 7 Pro की कीमत 4,999 युआन (लगभग 58,900 रुपये) से शुरू है। इसका 98 इंच वाला सबसे बड़ा टीवी 12,999 युआन (लगभग 1,53,000 रुपये) में खरीदा (via) जा सकता है। सेल 16 अप्रैल से शुरू होगी। 
 

TCL Thunderbird Crane 7 Pro Specifications

TCL Thunderbird Crane 7 Pro TV 65, 75, 85, और 98 इंच तक विशाल डिस्प्ले साइज में लॉन्च किए गए हैं। टीवी में कंपनी ने HVA QD-Mini LED पैनल का इस्तेमाल किया है जो कि विभिन्न लोकल डिमिंग जोन सपोर्ट करता है। 85 इंच के मॉडल में 2448 डिमिंग जोन मिलते हैं। कंट्रास्ट रेश्यो 7000:1 का है। टीवी में लो-रिफ्लेक्शन कोटिंग दी गई है जो ग्लेयर को 1.8% तक घटा देती है। इससे टीवी में डीप ब्लैक, और शार्प कंट्रास्ट पैदा होते हैं। Crane 7 Pro TV में 98% DCI-P3 कवरेज दी गई है। टीवी में 144Hz का रिफ्रेश रेट है। 

टीवी में साउंड और कंटेंट व्यूइंग को बेहतर बनाने के लिए Dolby Vision IQ, Dolby Atmos, Dolby Cinema, और IMAX Enhanced जैसे फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 2.1.2 चैनल वाला स्पीकर सिस्टम दिया गया है जो इमर्सिव साउंड डिलीवर कर सकता है। इस टीवी में क्वाड कोर कोर्टेक्स A73 प्रोसेसर मिलता है। साथ में 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। Crane 7 Pro टीवी Thunderbird के Lingkong OS 3.0 पर रन करता है। टीवी में एड-फ्री इंटरफेस का दावा कंपनी ने किया है। इसमें पर्सनलाइज्ड वॉलपेपर भी मिलते हैं। 

टीवी में थंडरबर्ड का अपना AI मॉडल मिलता है। यह Fuxi AI मॉडल है जो 20 तरह के स्मार्ट एजेंट्स सपोर्ट करता है। साथ में Deepseek इंटीग्रेशन भी है। कनेक्टिविटी की बात करें तो टीवी में HDMI 2.1 पोर्ट, USB 3.0 पोर्ट, Wi-Fi 6, और Bluetooth 5.4 का सपोर्ट दिया गया है। यह स्लिम बिल्ट के साथ आता है और मोटाई केवल 57.9mm बताई गई है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10 हजार से सस्ता खरीदें Realme का 6000mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Tesla की कॉम्पैक्ट SUV लाने की तैयारी, कम हो सकता है प्राइस
  3. स्मार्टफोन्स के इंटरनेशनल मार्केट में Apple का पहला स्थान, iPhone 17 सीरीज की मजबूत डिमांड
  4. 28 हजार किलोमीटर प्रति घंटा स्पीड से आ रहा 100 फीट का एस्टरॉयड!
  5. XChat Launch: एलन मस्क के X का नया चैट ऐप XChat होने जा रहा 17 अप्रैल को लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. कान में फट गए ईयरबड्स! MBBS स्टूडेंट का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल
  7. OnePlus Ace 6 Ultra लॉन्च को लेकर बड़ा खुलासा, 8500mAh बैटरी, 50MP कैमरा से होगा लैस!
  8. लौट आए बीते दिन! इस कंपनी ने लॉन्च किया 80-90 के दशक का कैसेट रिकॉर्डर!
  9. Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को, 7000mAh बैटरी के साथ धांसू फीचर्स, जानें सबकुछ
  10. 21 हजार सस्ता खरीदें Realme का 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart पर धमाका डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »