Samsung ने 55, 65 और 77 इंच में लॉन्च किए नए OLED TV, जानें स्पेसिफिकेशंस और प्राइस

इनमें Neural Quantum Processor 4K और 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ PANTONE सर्टिफाइड डिस्प्ले है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 जून 2023 20:05 IST
ख़ास बातें
  • इनमें गेमिंग के लिए Motion Xcelerator Turbo Pro है
  • कंपनी के टेलीविजन की नई सीरीज का प्राइस 1,69,990 रुपये से शुरू होता है
  • ये सैमसंग और अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे

कंपनी के सभी नए OLED TV भारत में बनाए जा रहे हैं

दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung ने भारत में नए OLED TV लॉन्च किए हैं। इस नई रेंज में S95C और S90C सीरीज के TV शामिल हैं। इन्हें 55 इंच, 65 इंच और 77 इंच के डिस्प्ले साइज में पेश किया गया है। इनमें Neural Quantum Processor 4K और 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ PANTONE सर्टिफाइड डिस्प्ले है। 

कंपनी के सभी नए OLED TV भारत में बनाए जा रहे हैं। इनमें गेमिंग के लिए Motion Xcelerator Turbo Pro है। ये सोलर पावर्ड रिमोट कंट्रोल के साथ हैं। कंपनी के टेलीविजन की नई सीरीज का प्राइस 1,69,990 रुपये से शुरू होता है। ये सैमसंग और अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। इनके साथ दो वर्ष की वॉरंटी दी जा रही है। इसके अलावा चुनिंदा बैंकों के कार्ड्स के जरिए खरीदने पर 20 प्रतिशत तक कैशबैक मिल सकता है। 

Samsung OLED TV के स्पेसिफिकेशंस

ये TV कंपनी 4K अपस्केलिंग के साथ कंपनी के Neural Quantum Processor पर चलते हैं। यह टेक्नोलॉजी AI के साथ है। इनका डिस्प्ले कलर्स की एक बड़ी रेंज देने के लिए PANTONE सर्टिफाइड है। इनमें आई कम्फर्ट मोड है जो आसपास की लाइट के अनुसार स्क्रीन की ब्राइटनेस और टोन को ऑटोमैटिक तरीके से एडजस्ट करता है। कंपनी ने इनमें इनफिनिटी डिजाइन का इस्तेमाल किया है। इनके साथ एक अटैचेबल वन कनेक्ट बॉक्स भी है। ये TV वायरलेस डॉल्बी एटमॉस ऑडियो और OTS+ को भी सपोर्ट करते हैं। इन टेलीविजन के रिमोट में सोलर चार्जिंग की क्षमता है। यह इंडोर लाइटिंग से भी चार्ज हो सकता है।  
Advertisement

गेमिंग के लिए इनमें Motion Xcelerator Turbo Pro टेक्नोलॉजी दी गई है। यह 144 Hz तक का रिफ्रेश रेट और गेम बार, मिनी मैप जूम और वर्चुअल ऐम प्वाइंट जैसे विभिन्न गेमिंग फीचर्स की पेशकश करती है। कंपनी ने इन TV में Calm Onboarding फीचर के साथ इनबिल्ट IoT Hub और IoT एनेबल्ड सेंसर्स दिए हैं, जिससे ये आसपास के स्मार्ट डिवाइसेज के साथ कनेक्ट हो सकते हैं और उन्हें कंट्रोल कर सकते हैं। पिछले महीने सैमसंग ने 98 इंच Q80Z टीवी लॉन्च किया था। इसमें बेहतर पिक्चर क्वालिटी के साथ दमदार साउंड परफॉर्मेंस मिलता है। Samsung Q80Z TV 4.2.2-चैनल स्पीकर सिस्टम और कुछ नए फीचर्स के साथ है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Television, Design, Samsung, Display, Market, Colors, Gaming, Launch, Speakers, Price

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  11. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  5. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  7. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  9. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.